बीदासर - पुलिस
थाना बीदासर मे शुक्रवार की देर शाम दीपावली पर्व को लेकर सीएलजी की बैठक थानाधिकारी
महेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे थानाधिकारी ने कहा कि दीपावली
त्योहार को सौहार्द पूर्ण वातावरण मे मनाये तथा कानुन व्यवस्था बनाने मे पुलिस का
सहयोग करे। दीपावली के त्यौहार पर खुल्ले आम बाजार मे बिना लाईसेस के पटाखो की
बिक्री नही करें। बिना लांईसेस के पटाखो की बिक्री करने वालो को खिलाफ कानुनी
कार्यवाही की जायेगी।
थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने कहा कि
जुआ खेलना कानुन दृष्टि से अपराध है, जुआ खेलने वाले को किसी भी सूरत मे नही बख्शा जायेगा। कस्बे मे झण्डी मण्डी
जुआ होने की खबर होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे। बैठक मे दीपावली पर्व को लेकर
यातायात व्यवस्था तथा भीड़-भाड़ वाले बाजारो से पटाखो की दुकान स्टेडियम मे लगाने
पर निर्णय लिया गया। बैठक मे पालिका उपाध्यक्ष जवांहर सिंह राठौड़, नगर काग्रेस अध्यक्ष जेठाराम यादव, सीएलजी सदस्य अफजल हुसैन सलामपुरीया, नेमाराम जाखड़, असलम छीपा, पार्षद मेहराज उल
हसन, व्यापार मण्डल के शिव
कुमार, सुरेन्द्र कुमार टांटिया
सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।







No comments:
Post a Comment