Breaking News
recent

रेलवे निजीकरण का कर्मचारियों ने किया विरोध

नोखा.एआईआरएफ के आह्वान पर शुक्रवार को नोखा रेलवे स्टेशन पर रेलवे कार्मिकों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने रेलवे विभाग की दो ट्रेनों के संचालन को निजी हाथ में सौंपने का निर्णय लिया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। रेलवे कार्मिकों ने केंद्र सरकार व मंत्रालय की कर्मचारी विरोधी नीतियों की निंदा की।

एनडब्ल्यूआरइयू मेड़ता रोड शाखा अध्यक्ष अवतार सिंह सिंधु के नेतृत्व में विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शन में शाखा सहायक सचिव राजेश गुर्जर, सहायक सचिव शैलेंद्र राय, नोखा स्टेशन अधीक्षक नथमल मेघवाल, सुरपुरा अधीक्षक श्रवण, सवाई सिंह मीना, आदि शामिल थे।


रेलवे निजीकरण का कर्मचारियों ने किया विरोध

सूडसर. उत्तर.पश्चिम रेलवे कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर सूडसर रेलवे स्टेशन पर एनडब्लयूआरईयू बीकानेर मंडल की रतनगढ़ शाखा की ओर से रेलवे के निजीकरण एवं निगमीकरण को लेकर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया गया।

दोपहर तीन बजे बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन पर सहायक शाखा सचिव प्रेमसिंह के नेतृत्व में रेलवे कर्मचारियों ने विरोध जताया। इस दौरान भूरा राम, ओमप्रकाश, राकेश, अनिल, अशोक, मनोज, इशाक सचिन, शैलेश, सुखाराम भाम्भू, भागीरथ सिंह, धन्ने सिंह व कर्मचारी मौजूद रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.