बीकानेर. बीकानेर अंचल में फिर से गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है। जिससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो गई है। एक ओर जहां सुबह पडऩे वाली गुलाबी सर्दी ने लोगों को अपने गीजर के गर्म पानी से नहाने को मजबूर कर दिया है वहीं दिन में पडऩे वाली तेज गर्मी में पंखे चल रहे है तो रात को मच्छरों के बचाव से पंखे चलाना हर किसी की मजबूरी है। पिछले कई दिनों से शहरवासियों को सूरज की तपिश कम रही थी लेकिन तापमान बढऩे से सूरज की तपिश भी तेज हो गई है। दोपहर होते ही सूरज की तेज तपिश से गर्मी ने लोगों के पसीने छुडाने लगा है।
वहीं शाम होते ही सर्दी का असर बढऩे लगता है। रात ८ बजे के बाद हवाएं चलनी शुरू होती है जिससे एकबारगी तो आमजन ठिठुरने लग गया। मौसम के इस बदलाव के चलते लोगों के खानपान और पहनने ओढने के वस्त्रों में भी अब बदलाव आने लगा है। दुकानों में ठंडे पेय पदार्थो की अपेक्षा खाने-पीने की गर्म वस्तुओं पर जोर बढ़ता जा रहा है। शाम होते ही बाजारों में लगी अस्थायी दुकानों पर पकौड़े व जलेबी की दुकानों पर भारी भीड़ दिखने लगी है। अधिकतम तापमान ३३.९ डिग्री व न्यूनतम तापमान २१.४ डिग्री सेल्सियस रहा।





No comments:
Post a Comment