Breaking News
recent

धनलक्ष्मी का किया स्वागत, जमकर की आतिशबाजी

जालोर. शहर समेत जिलेभर में दीपावली के अवसर पर शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया गया। घरों में परिजनों ने लक्ष्मी पूजन किया। वहीं प्रतिष्ठानों में भी मुहूर्त के अनुसार पूजन किया गया। इधर, देर रात तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। इधर, पटाखों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दीपोत्सव को लेकर लोगों द्वारा मैसेज का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने अपने मित्रों और परिजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। वहीं पूरा शहर दीपोत्सव को लेकर रोशनी से नहाया सा नजर आया। इससे पूर्व शाम ढलने के साथ बाजार में खासी भीड़ नजर आई।
जमकर हुई खरीद, सवेरे से ही रही रेलमपेल
दीपोत्सव को लेकर फूल मालाओं की खासी बिकवाली हुई। वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ रही। लोगों ने ज्वाइस के अनुसार मिठाई और नमकीन की खरीद की।
ज्वेलरी और बर्तन की दुकानों पर जुटी भीड़
धनतेरस प र ज्वेलरी और बर्तनों की दुकानों पर भीड़ रही। वहीं रविवार को दीपोत्सव के पावन पर्व पर भी ज्वेलरी की खरीद के लिए लोगों की भीड़ बढऩे लगी। इसी तरह बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई।
इलेक्ट्रिक आइटम की खरीद बढ़ी
न्यू जनरेशन के मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज, एसी, म्यूजिक सिस्टम की खरीद को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया। शुभ मुहूर्त में लोगों ने इन आइटम की खरीद की।
शोरूम शुभ मुहूर्त पर भीड़
दुपहिया, चौपहिया वाहनों की खरीद को लेकर लोगों ने एडवासं बुकिंग करवा रखी है। सवेरे से लोग शोरूम पर पहुंचने शुरू हुए और मुहूर्त के अनुसार खरीद की।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.