अलवर. भिवाड़ी. स्थानीय नयागांव स्थित एक कंपनी मालिक के घर पर नौकरी करने वाले एक मजदूर की कंपनी के बाहर मौत हो गई। जिसके बाद कंपनी में काम करने वाले मृतक श्रीराम (40) पुत्र सखाईराम निवासी नारावनी आरा बिहार के शव को लोगों ने दायमा पैकेजिंग कंपनी के मुख्य द्वार पर रखकर प्रदर्शन किया।
मजदूरों की मांग थी कि कंपनी मालिक को मौके पर बुलाकर मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए। विरोध-प्रदर्शन की सूचना पाकर डीएसपी हरीराम कुमावत व फूलबाग थानाप्रभारी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। इसके बाद समझाईश करने पर मजदूरों की ओर से मृतक के शव को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाने पर सहमति बनी। जिसके बाद शाम को शव का पोस्टमार्टम
कराया गया।
कुछ दिन से बीमार था श्रीराम : मृतक के भतीजे तसईराम ने बताया कि उसका चाचा इस कंपनी के मालिक के घर पिछले तीन साल से काम करता था। पिछले कुछ दिन से उसकी तबीयत खराब थी। मंगलवार सुबह 8 बजे वह अपने कमरे से काम के लिए कंपनी चला गया। जहां कंपनी गेट के बाहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।





No comments:
Post a Comment