Breaking News
recent

आखिरकार मौके पर पहुंचा हाई-वे का तकनीकी दल

उदयपुर/ मेनार. national highway उदयपुर-चित्तौडगढ़़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 76 पर ग्रामीण क्षेत्र को जोडऩे वाले मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया के कारण हो रही दुर्घटनाओं को लेकर बुधवार को निर्माण में जुटी कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञों ने मौका मुआयना किया। बायपास पर वैकल्पिक मार्ग पर उड़ते धूल के गुबार की सुध ली और पुलिया मार्ग को दुरस्त करते हुए समतल किया। वहीं डाक बंगला चौराहे की भी सुध ली। दुर्भाग्य ही कहेंगे कि मौका निरीक्षण करने पहुंचे तकनीकी विशेषज्ञों के बीच कई बाइक सवार सड़क पर अनियंत्रित होकर गिर पड़े। यह देख समीप खड़े ग्रामीणों ने तकनीकी विशेषज्ञों को खरी खोटी सुनाने का कोई मौका नहीं गंवाया।
हुआ यूं कि राजस्थान पत्रिका में 23 अक्टूबर को 'हाई-वे निर्माण में लापरवाही ने बढ़ाई दिक्कतेंÓ शीर्षक से प्रकाशित खबर पर निर्माण एजेंसी के जिम्मेदार सुबह करीब 10.30 बजे मौका खामी देखने पहुंचे। डाक बंगला स्थित पुलिया के समीप विशेषज्ञों को देख बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। ग्राम पंचायत उप सरपंच शंकर लाल मेनारिया ने मार्ग में पसरी खामियों को लेकर खरी खेाटी सुनाई। लापरवाही को लेकर ग्रामीणों ने भी मौके पर हंगामा किया। इस बीच बाइक सवार दंपती छोटे बच्चों सहित फिसलकर मार्ग पर गिर गए। ये देख लोगों को गुस्सा फोडऩे का एक ओर मौका मिल गया। तकनीकी खामियों को लेकर टाटा कंपनी के परियोजना उप प्रबंधक पराग शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार, इंजीनियर टीआरपीएल सुरेश शर्मा, सब कॉन्ट्रेक्टर सुशील कुमार, हाइवे भूमि अधिग्रहण अधिकारी संजय शर्मा, बसंतीलाल नागदा एवं अन्य ने डाक बंगला चौराहे से गांव के भीतर जाने वाले मार्ग को दुरस्त कराया। ये कार्य शाम तक चला। वहीं चित्तौडगढ़़ मार्ग पर पुलिया के दोनों ओर चढ़ाई वाले करीब 4 फीट हिस्से में मिलिंग ग्रेवल डालकर समतलीकरण कराया। पुलिया के दूसरे मुहाने पर रिप्लेक्टर भी रखवाए। भगत मेरावत , विजय लाल मेरावत , दिनेश रूपज्योत , ओम कलावत , सुरेश सोनियनावाला , माधु लाल जाट, संजय मेनारिया एवं अन्य मौजूद थे।

आज होगा पेचवर्क
इधर, मिलिंग मटेरियल डालकर समतल किए गए मार्ग एवं चौराहे पर गुरुवार को डामरीकरण कार्य होगा। वहीं पेचवर्क भी होगा। मेनार डाक बंगला से एस्सार पेट्रोल मार्ग तक मार्ग दुरस्त होगा। ग्रामीणों ने मौके पर रुंडेड़ा मार्ग से समिति एवं कानावत की होटल से बंगला तक मार्ग को भी दुरुस्तकरने की बात कही। national highway अधिकारियों ने 2 दिन में ब्रेकर लगाने की हामी भरी।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.