Breaking News
recent

उसे ही चुनेंगे जो अपना नही जनता का भला सोचे

बीकानेर. महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के दिन शहरवासियों ने एक कदम स्वच्छ राजनीति की ओर बढ़ाते हुए अपने वार्डों में 'वार्ड स्वराज' की बैठकें की। इन बैठकों में उपस्थित लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की। साथ ही निकाय चुनाव में चुने जाने वाले भावी चेहरों पर भी मंथन किया।


'राजस्थान पत्रिका' की ओर से शुरू किए गए वार्ड स्वराज में युवा से लेकर बुजुर्ग मतदाताओं में जोश दिखाई दिया। भावी नेता को लेकर विचार गोष्ठी में पत्रिका के चेंजमेकर अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने, ज्यादा से ज्यादा वॉलंटियर बनने तथा बेदाग चेहरों को वार्ड हीरो यानी पार्षद चुनने को लेकर अभियान की शुरुआत की। बुधवार को शहर में तीन स्थान पर बैठकें आयोजित हुई।


ये मुद्दे उभर कर आए सामने

वार्ड स्वराज बैठकों में लोगों ने सफाई, बेसहारा पशु, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की बदहाल स्थिति, सीवरेज, विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने की आवश्यकता, यातायात व्यवस्था,अतिक्रमण और शुद्ध पेयजल की समस्याओं पर चर्चा की। वार्डों के सर्वांगीण विकास के लिए धरातल पर काम करने वाले पार्षदों का ही निर्वाचन करने की बात कही।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.