Breaking News
recent

मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर शुरू

बीकानेर. बीजेएस रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के ललित कला संकाय तथा धोरा इंटरनेशनल आर्टिस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को तीन दिवसीय मूर्तिकला प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में जयपुर के समकालीन मूर्तिकार विक्रम भारद्वाज, शैलेष शर्मा, राहुल गीनानी और सुरेन्द्र सिह ने संकाय के छात्रों की मूर्तिकला के प्रति जिज्ञासाओं को तृप्त किया। प्रशिक्षण शिविर में चेहरे के नाप-तौल, मूर्ति में काम आने वाली मिट्टी, मोल्ड लेना व कास्टिंग की तकनीक आदि तकनीकों के बारे में बताया जाएगा।

प्रथम दिवस मूर्तिकला प्रशिक्षक ने मूर्तिकला की प्राथमिक बारिकियों को प्रायोगिक रूप से समझाया और छात्रों से भी करवाया। महाविद्यालय के संस्थापक भंवर लाल का व्यक्ति चित्र बनाकर इसमें आने वाली समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज जैन ने छात्रों के सीखने की ललक की सराहना की और कहा कि कला अभिव्यक्ति में किसी भी माध्यम की बाधा कलाकार में नहीं होनी चाहिए, इसलिए हमें निरन्तर सीखने की प्रृवति को बनाए रखना चाहिए।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.