उदयपुर/ सलूम्बर. udaipur crime news लूट का माल खरीदना एक खरीदार को महंगा पड़ गया। चेन स्नेचिंग के मामले में थाना पुलिस ने खरीदार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। बाद में अदालती आदेश पर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।
इससे पहले पुलिस ने 12 जुलाई की शाम को सेरिया गांव स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के बाहर दर्शनों को आई चंपा बाई (72) पत्नी मोगजी के गले से एक तोला वजनी चेन छीनने के मामले में प्रोडक्शन वारंट के जरिए वारदात में शामिल बाइक सवार जेलावत फला गामड़ा फला निवासी केसूलाल उर्फ कैसा व मानाराम राम उर्फ मानियां पुत्र हीरा मीणा तथा भंवरलाल उर्फ भंमरिया पुत्र भगवाना मीणा को गिरफ्तार किया। पुलिस की सख्ती के बीच आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। थानाधिकारी हनवंतसिंह सोढ़ा के निर्देशन में गठित दल के कांस्टेबल मनोहर सिंह, सुशील, विक्रम सिंह, वखत सिंह, किसनाराम, शिवराज व गोपाल कृष्ण की पूछताछ में आरोपियों ने छीनी गई चेन को खेराड़ निवासी रामचंद्र पुत्र नारायण लाल सोनी को बेचना बताया। पुलिस ने मामले में खरीदार आरोपित को भी गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से चेन बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने क आदेश हुए।
बजरी का अवैध परिवहन करते 5 डंपर जब्त
- थाना पुलिस की कार्रवाई
सराड़ा. उपखण्ड क्षेत्र की गोमती नदी पर सक्रिय बजरी माफियाओं को लेकर प्रशासनिक सख्ती रंग दिखा रही है। खनन विभाग व स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए बजरी का अवैध परिवहन कर रहे 5 डंपर जब्त किए। इससे पहले एडिशनल एसपी अताउर्रहमान के निर्देश पर सराड़ा उपअधीक्षक ने स्थानीय थाना पुलिस का जाप्ता साथ लेकर सराड़ा व परसाद के बीच नाकेबंदी की। पुलिस की उपस्थिति के बीच दो डंपर चालक सड़क की एक साइड रेत खाली कर भागने लगे, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसी तरह पुलिस ने रेत से भरे तीन अन्य डंपर पकड़े। udaipur crime news बता दें कि क्षेत्र में बहती गोमती नदी में रेत माफियाओं को बड़ा वर्ग सक्रिय है। बड़ी तादाद में डंपर,ट्रक और ट्रेक्टरों के माध्यम से रेत का अवैध परिवहन हो रहा है।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment