Breaking News
recent

बीकानेर: आंखों में मिर्च डालकर लूट ले गए तीन लाख रुपए और आधा किलो सोने के आभूषण

शुक्रवार रात को साढ़े दस बजे सुभाषपुरा लालगढ़ क्षेत्र में एक ज्वैलर्स के साथ चार लुटेरों ने की वारदात

बीकानेर. दुकान से अपने घर जा रहे एक ज्वैलर्स से शुक्रवार रात को करीब साढ़े दस बजे चार अज्ञात लुटेरों ने तीन लाख रुपए और आधा किलो सोने के आभूषण सहित करीब २० लाख रुपए के जेवर लूट लिए। लुटेरों ने ज्वैलर्स की आंखों में मिर्च का पाउडर डालकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।

इस सम्बन्ध में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी बजरंगलाल सोनी पुत्र मूलचंद सोनी ने पुलिस थाना सदर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के अनुसार बजरंगलाल सोनी ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात को करीब साढ़े दस बजे वह करणीनगर स्थित अपनी ज्वैलर्स की दुकान से किराये के लिए ऑनलाइन कार की बुकिंग करवाइ। बाद में वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए कार में बैठा तो मानसिंह नाम का एक व्यक्ति भी उसके साथ कार में बैठ गया। सुभाषपुरा में मानसिंह उतर गया। कुछ दूर चलने के बाद एक बाइक पर आए दो अज्ञात लोगों ने बाइक आगे लगाकर कार को रुकवा लिया। इसी दौरान एक अन्य बाइक पर दो जनें और आ गए। चारों ने उसकी आंखों में मिर्च का पाउडर डाल दिया और कार में रखे बैग को लेकर फरार हो गए। बैग में तीन लाख रुपए नकद, आधा किलो सोने के आभूषण सहित करीब २० लाख रुपए के जेवर थे। पुलिस ने आरोपियों को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.