Breaking News
recent

शहरवासियों बोले, धरातल से जुड़े व्यक्ति को चुनेंगे पार्षद

बीकानेर. स्वच्छ राजनीति को लेकर शहरवासियों में उत्साह देखते ही बन रहा है। राजस्थान पत्रिका के वार्ड स्वराज अभियान के क्रम में शुक्रवार को तीन वार्डों में वार्ड स्वराज बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों में शहर वासियों ने न केवल अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को उठाया, बल्कि भविष्य के पार्षद को लेकर भी मंथन किया। उपस्थित लोगों ने पत्रिका के चेंजमेकर अभियान को स्वच्छ राजनीति की दिशा में सही अभियान बताते हुए इस अभियान से चैंजमेकर व वॉलियंटर्स के रूप में जुड़े।

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

वार्ड स्वराज अभियान के तहत शुक्रवार को निगम क्षेत्र के तीन वार्डो में वार्ड स्वराज बैठकों का आयोजन हुआ। वार्ड संख्या 35, 50 और 52 में हुई बैठकों में वार्ड की सफाई, बेसहारा पशु, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था, सीवरेज, नाला आदि समस्याओं पर चर्चा की गई। वहीं आगामी निकाय चुनावों में वार्ड की प्रभावी तरीके से पैरवी कर सकने वाले और धरातल पर काम करने वाले पार्षद का चयन करने पर चर्चा की गई।

changemaker ward swaraj meeting in bikaner rajasthan

बैठकों में मौजूद लोगों ने कहा कि उन्हें वार्ड और वार्ड वासियों के लिए काम करने वाले और स्वच्छ छवि वाले पार्षद का चुनाव करना है, जो सभी को साथ लेकर चले। बैठक में कुछ लोगों ने एक ही समस्या के लम्बे समय से होने व निस्तारण नहीं होने का भी मुद्दा उठाया।

ये रहे शामिल

वार्ड संख्या 50 में तुलसी सर्किल क्षेत्र में हुई वार्ड स्वराज बैठक में आदर्श शर्मा, रिजवान सिद्दीकी, अतीक सिद्दीकी, आबिद खान, ताहिर खान, आनन्द जिंदल, विनोद माथुर, अब्दुल मजीद, सुनील शर्मा, जुनैद सिददीकी, दीपक अरोडा, मजीद मोहम्मद आदि शामिल रहे।

changemaker ward swaraj meeting in bikaner rajasthan

वहीं वार्ड संख्या 35 सार्दुल कॉलोनी अमरसर कुआ क्षेत्र में हुई बैठक में शक्ति सिंह तंवर, सोहन लाल चांवरिया, राजेन्द्र सिंह चौहान, शिव प्रकाश गहलोत, लक्की तनेजा, रोहित गहलोत, लक्ष्मण सिंह राठौड़, कपिल गहलोत, हर्ष झाम्ब, जितेन्द्र सिंह पंवार, कमल मोयल, मो. इस्माईल, अंशु अग्रवाल, ईशु तपेश, राजुद्दीन, निखिल, शिव गहलोत, शाहरूख खान, कमल चांवरिया, राजवीर सिंह तंवर, नवीन सिंह तंवर, जाकिर, राहुल, अभिषेक सिंह, अभिमन्यु सिंह, विक्रम सिंह राठौड़ शामिल रहे।

वार्ड संख्या 52 की नगर निगम कार्यालय के सामने शिव मंदिर क्षेत्र में हुई बैठक में उम्मेद सिंह राजपुरोहित, उदयभान सिंह, किशन सिंह, शैलेन्द्र सिंह, जितेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह, नन्द किशोर चौहान, राकेश राजपुरोहित, राजेन्द्र शर्मा, करणी सिंह, अजित सिंह शामिल रहे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.