Breaking News
recent

उदाहरण: हत्या के बाद भी यहां के जनजाति परिवार ने आरोपियों से नहीं मांगा मौताणा

उदयपुर/ कोटड़ा. mautana थाना क्षेत्र के आमली गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद दो पक्षों में आपसी समझौते के बाद गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस की मौजूदगी में बिन मौताणा परिजन शव उठाने को राजी हुए।
थानाधिकारी धनपत सिंह ने बताया कि आमली निवासी मीना पुत्र नाथा मकवाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में दीता पुत्र नाथा मकवाना ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह गरबा देखकर घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में गांव के ही सोहन पुत्र उदा मकवाना व सूखा आंबा (खेरोज, गुजरात) ललू पुत्र नरसा ने उन पर लाठियों से हमला किया। पीटते हुए आरोपी उन्हें घर तक लाए। वहां भी आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पिता नाथा को भी लाठियों से पीटा। सुबह के समय मीना का शव स्कूल के पीछे पड़ा होने की सूचना मिली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पूछताछ में सामने आया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन विवाद लंबे समय से चल रहा है। गांव के पंच पटेलों और मौतबीरों की आपसी सहमति के बाद बिन मौताणा राशि लिए हुए परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने पर सहमति दी। पुलिस की मौजूदगी में दाहसंस्कार भी हुआ।

जारी है कार्रवाई
हत्या जैसे आरोप में बिना देर लगाए आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। mautana अनुसंधान जारी है।
धनपतसिंह, थानाधिकारी, कोटड़ा

निगम कार्यालय पर हंगामा, एक गिरफ्तार
गोगुंदा. कस्बे स्थित अजमेर विद्युत वितरण निगम कार्यालय में बिजली कनेक्शन को लेकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि निगम के सहायक अभियंता की ओर से दी गई रिपोर्ट पर उन्होंने कार्रवाई की और हंगामा कर रहे वणी गांव निवासी लेहरीलाल पुत्र कालू सुथार को गिरफ्तार किया। mautana आरोप है कि लेहरीलाल ने कनेक्शन को लेकर मौके पर हंगामा ही नहीं किया वरन निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.