Breaking News
recent

आज से बदलेगा स्कूलों का समय

बीकानेर. प्रदेश के निजी व सरकारी स्कूलों का समय एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। चेतावनी घंटी 15 मिनट पहले 9.45 बजे लगेगी। बदला हुआ समय शीतकाल में 31 मार्च 2020 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान स्कूल कुल 6 घंटे लगेंगे।

शिविरा केलेण्डर के अनुसार मंगलवार से स्कूलों में प्रार्थना सत्र 25 मिनिट का होगा। जो 10 बजे से 10:25 तक रहेगा। अद्र्ववकाश 1:05 बजे से 1:30 तक 25 मिनिट का रहेगा। प्रथम 6 कालांश 40-40 मिनिट के और अंतिम दो कालांश 35-35 मिनिट के होंगे।

सरकार बदली, समय बदला
भाजपा सरकार ने दौरान स्कूलों का समय 6 घण्टे रखा गया था। गर्मी में 8:10 से 2:15 तक व सर्दी का समय 9:30 से 3:30 रखा था। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही ग्रीष्मकाल में सुबह 7.30 से 1 बजे तक साढ़े पांच घंटे कर दिया। शीतकाल में अब समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 6 घंटे का रखा है।

यह रहेगा स्कूलों का समय

प्रथम घन्टी 9:45 चेतावनी घण्टी

द्वितीय घन्टी 10:00

10:00 से 10:25 प्रार्थना सत्र कुल 25 मिनिट

1.कालांश 10:25 से 11:05 कुल 40 मिनिट

2.कालांश 11:05 से 11:45 कुल 40 मिनिट

3.कालांश 11:45 से 12:25 तक 40मिनिट

4.कालांश 12:25 से 1:05 तक 40मिनिट

अद्र्धअवकाश 1:05 से 1:30 तक 25मिनिट

५. कालांश 1:30 से 2:10 तक 40मिनिट

6.कालांश 2:10 से 2:50 तक 40मिनिट

7.कालांश 2:50 से 3:25 तक 35मिनिट

8.कालाशं 3:25 से 4:00 तक 35मिनिट



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.