Breaking News
recent

उदयपुर पुलिस की काम आई मुखबिरी: डकैती से पहले योजना बनाते समय आरोपियों को धरा

उदयपुर/ कोटड़ा. udaipur police मांडवा थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव में डकैती की योजना बनाते हुए 10 आरोपियों को पुलिस ने मौके से धर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन टोपीदार बंदूक भी बरामद की। मांडवा थाना अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि इन बदमाशों से तीन टोपीदार बंदूक, कुल्हाड़ी, धारदार हथियार के साथ तीर कमान भी बरामद किए गए हैं। इससे पहले जुड़ा गांव में बड़ला सबुरी निवासी किशन पुत्र मणिलाल खैर, नारायण पुत्र हीरिया खैर, भरत पुत्र मोदी खैर, उमरिया अंबादेह निवासी कोदर पुत्र पाबूरा लखुम्बरा, सुबरी निवासी खानिया पुत्र गुजरा खैर, लसाराम पुत्र केसरा खैर, दिनेश पुत्र केसरा, बड़ला निवासी गोपी पुत्र बाबू खैर, अंाबादेह निवासी मानसी पुत्र जोगा खैर लूट और डकैती की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस को मुखबिरों से उनकी उपस्थिति का भान हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। समय पर हुई पुलिस कार्रवाई से बड़ा अपराध होने से बच गया। आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में भी मामला दर्ज हुआ। गौरतलब है कि इससे पहले कोटड़ा क्षेत्र के लांबा खेतरा, बंजारा बड़ला व सुलाव घाटी क्षेत्र से भी पुलिस ने रात के समय राहगीरों से लूट करने वाली गैंग को भी कार्रवाई कर दबोचने सफलता हासिल की है।
कार्रवाई दल में शामिल
लुटेरों की धरपकड़ में थानाधिकारी के अलावा एएसआई पवनसिंह, एएसआई राजेश कुमार, एसआई जय सुल्तान, कांस्टेबल सांवलाराम, सीताराम, तखतसिंह एवं अन्य पुलिस कार्मिक मौजूद थे।

दरवाजा काटा, मंदिरों में चोरी
उदयपुर/ सेमारी. पुलिस थाना क्षेत्र के टोकर में शनिवार रात चोरों ने नागेश्वरी मंदिर व गातोडज़ी मंदिर को निशाना बनाया। मंदिर का दरवाजा काटकर नागेश्वरी मंदिर में भीतर घुसे चोरों ने13 चांदी के छत्र पार किए। वहीं मंदिर के दानपात्र में पड़ी नकदी भी ले जाने में सफल रहे। इसी तरह गातोडज़ी मंदिर में रोशनदान से घुसे चोरों ने 9 चांदी के छत्र सहित अन्य सामग्री पार की। धार्मिक आस्था के केंद्रों पर हो रहे चोरों के हमले को लेकर स्थानीय धर्मप्रेमियों में नाराजगी बनी हुई है। udaipur police स्थानीय लोगों ने थाना पुलिस से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर गश्त बढ़ाने की मांग की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.