Breaking News
recent

गाड़ी व ट्रैक्टर की भिड़ंत, चालक घायल

खाजूवाला. खाजूवाला-दंतौर सड़क पर शुक्रवार सुबह एक ट्रैक्टर व गाड़ी में भिड़ंत हो गई। टक्कर से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया और बोलेरो गाड़ी सड़क से नीचे उतरकर पेड़ों से जा टकराई।पुलिस के अनुसार खाजूवाला-दंतौर सड़क पर चक 18 केजेडी के पास से खाजूवाला की ओर एक ट्रैक्टर आ रहा था। इस दौरान बोलेरो गाड़ी के चालक ने ट्रैक्टर को आेवरटेक किया तो दोनों वाहन एक-दूसरे में भिड़ गए। जिससे ट्रैक्टर का हिस्सा निकल गया और ट्रैक्टर पलट गया।

गनीमत रही कि ट्रैक्टर चालक सुरक्षित बच गया। वहीं गाड़ी से पीछे के हिस्से पर टक्कर लगने से बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पेड़ों में जाकर रुक गई। इस गाड़ी में खाजूवाला पढऩे के लिए विद्यार्थी आ रहे थे। चालक के भी मामूली चोटे आई है। इस संबंध में देर शांय तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

घर के आगे खड़ी गाड़ी चोरी

दंतौर. मंडी में गुरुवार रात्रि को घर के आगे खड़ी बोलेरो गाड़ी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गए। इस पर गाड़ी मालिक ने दंतौर थाना में शुक्रवार को मामला दर्ज कराया है।हैड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि गाड़ी मालिक रामकुमार भादू निवासी माणकसर बज्जू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह दंतौर में किराए के मकान में रहता है। गुरुवार रात को बोलेरो गाड़ी घर के पास में खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह 6 बजे उठकर देखा तो गाड़ी नही थी।

गाड़ी चोरी की सूचना के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। आसपास लगे सीसीटीम कैमरों को खंगाला गया तो जग्गासर के पास लगे शिव पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों में गाड़ी व चोरी करने वाले दो युवकों की फुटेज मिली हैं। दो युवक मुंह पर कपड़ा लगाकर गाड़ी में डीजल भरवा रहे हैं। पुलिस युवकों को तलाश में जुटी हुई है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.