Breaking News
recent

रात में एसएचओ थाने में नहीं मिले, कई पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर

पाली. कोतवाली में हवालात में बंद आरोपी की तबीयत बिगडऩे व बाड़मेर के पचपदरा में हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने पाली के पुलिस थानों के हवालात की स्थिति व रात्रि मुस्तैदी परखने के लिए डिकॉय करवाया। इसमें कई पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। एसपी ने एसएचओ गुड़ा एन्दला चंद्र सिंह भाटी सहित छह पुलिसकर्मियों को चार्जशीट थमाई है।

हवालात में एनडीपीएस का आरोपी, एसएचओ रानी गए
पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि हवालात की स्थिति व थानों की मुस्तैदी जांचने के लिए सीओ ग्रामीण छुग सिंह सोढ़ा ने मंगलवार रात विभिन्न थानों का दौरा किया। गुड़ा एन्दला एसएचओ चंद्र सिंह भाटी वहां नहीं मिले, वे बिना सूचना रानी गए हुए थे। जबकि हवालात में एनडीपीएस का आरोपी बंद था। वहीं गुड़ा एन्दला थाने का डीओ सो रहा था, संतरी भी नहीं था। इस पर तीनों को चार्जशीट दी गई। एसएचओ भाटी को पाली तलब किया।

औद्योगिक क्षेत्र थाने के उप निरीक्षक की भी लापरवाही आई सामने
जांच में औद्योगिक क्षेत्र थाने के उप निरीक्षक सुरेश सारण रात को ड्यूटी पर नहीं मिले। इस पर उन्हें चार्जशीट दी गई। साथ ही उनसे जवाब मांगा गया। सारण पूर्व में खिंवाड़ा एसएचओ रह चुके हैं, शिकायतों के चलते उन्हें हटाकर औद्योगिक क्षेत्र थाने में द्वितीय अधिकारी लगाया था।

तीन संतरी को भी चार्जशीट, एसएचओ को चेतावनी
गुड़ा एन्दला थाना, सदर थाना व औद्योगिक क्षेत्र थाने के संतरी को भी चार्जशीट दी गई है। उनकी भी रात में लापरवाही सामने आई। इसके अलावा हाल ही में कोतवाली का प्रभार संभाल रही कोतवाली थानाधिकारी सरोज, औद्योगिक क्षेत्र थानाधिकारी सवाई सिंह व सदर थानाधिकारी भंवर पटेल को भी थाने के हालात सुधारने की बात कहते हुए चेतावनी दी गई है।

अब होगी कड़ी कार्रवाई
गश्त, रात्रि सुरक्षा व हवालात के हालात को लेकर लगातार पुलिस अधिकारियों को कई बार निर्देशित किया गया, बावजूद इसके लापरवाही सामने आई। इस पर चार्जशीट दी गई। साथ ही तीन एसएचओ को चेतावनी दी गई। अब ऐसी लापरवाही जिले में सामने आई तो थानाधिकारी व ड्यूटी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- आनंद शर्मा, एसपी, पाली।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.