Breaking News
recent

सर्पदंश से युवक की मौत, पोस्टमार्टम कराया

सवाईमाधोपुर. कुण्डेरा क्षेत्र के उनियाला गांव में शनिवार तड़के पांच बजे सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों की उपस्थिति में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी हरिमोहन जाट ने बताया कि मृतक हरिओम (24) पुत्र रमेशचंद बैरवा निवासी नकदी जिला श्योपुर है। रात करीब एक बजे वह उनियाला में झोपड़ी में सो रहा था। इस दौरान सांप ने डस लिया। वह लगभग 20 दिनों से बाजरे की कड़बी का कार्य करने के लिए उनियाला आया था।

इस दौरान रात को अपने साथियों के साथ झोपड़ी में सो गया था। अचानक सांप ने काट लिया। इसके बाद पास में सो रहे अन्य साथियों ने उसको नजदीक ही देवता के स्थान पर ले गए। इसके बाद वह एक-दो घंटे ठीक रहा, लेकिन करीब पांच बजे दम तोड़ दिया। घटना के बाद अन्य मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजनों मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल लेकर आए। इसके बाद दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.