Breaking News
recent

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम में हुआ सबसे ज्यादा इजाफा, जानिए अपने महानगर के दाम

नई दिल्ली। जहां एक ओर इंटरनेशनल मार्केब् में क्रूड ऑयल के दाम नरमी के मूड में हैं। वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर ऑयल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में सबसे अधिक इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर दूसरे महानगरों में यह बढ़ोतरी थोड़ी कम रही है। वास्तव में शनिवार और रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में स्थिरता देखने को मिली थी। उसके बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारों की मानें तो जल्द ही दिल्ली में पेट्रोल के दाम 75 रुपए पार सकते हैं...

यह भी पढ़ेंः- सरकार के प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के फरमान से किसान नाराज, नासिक में नीलामी रोकी

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में अलग-अलग इजाफा हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद यहां पर दाम 74.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 77.23 और 80.21 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 14 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 77.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- प्याज और टमाटर के साथ महंगाई पर लगा लहसून का तड़का, आसमान पर पहुंचे दाम

डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज देश के चारों महानगरों में से नई दिल्ली में डीजल के दाम में सबसे अधिक 16 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर दाम 67.49 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में यह बढ़ोतरी 10 पैसे की रही। जिससे दाम 69.85 रुपए हो गए हैं। मुंबई में डीजल के दाम में 12 और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 70.76 और 71.30 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.