Breaking News
recent

सूने मकान से आभूषण व नकदी चोरी

महाजन. समीपवर्ती सुईं गांव में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर एक सूने घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी सहित लाखों रुपए की चोरी कर ले गए। जानकारी के अनुसार सुईं निवासी सुखदास पुत्र मंगत दास के बंद मकान से अज्ञात चोर सामान पार कर ले गए। परिवादी फिलहाल अपने परिवार सहित खेत में ढाणी बनाकर रहता है और कभी-कभी घर की सार-संभाल करने गांव आता है। शुक्रवार शाम परिवादी अपने घर पहुंचा तो घर के कमरों व अंदर रखी आलमारी व संदूकों के ताले टूटे थे। आलमारी व सन्दूकों में लाखों के सोने-चांदी के आभूषण व चालीस हजार रुपये गायब मिले।

पीडि़त ने घटना की जानकारी गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र सियाग व अन्य लोगों को दी । चोरी की सूचना पर महाजन थाने से हैड कांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे व मामले की जानकारी ली। पुलिस ने पदचिन्हों आदि की पड़ताल कर चोरों की तलाश शुरू की है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.