Breaking News
recent

अवैध बजरी से लदे ट्रैक्टर चालक ने ऐसा बरपाया कहर की लोगों की रूह तक कांप गई

उदयपुर/ बंबोरा/ गींगला. tractor accident बंबोरा पेट्रोल पंप की समीप गुरुवार को बजरी लदे ट्रैक्टर ने ऐसा कहर बरपाया कि देखने वाला हर व्यक्ति दंग रह गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर के चालक ने पहले तो बाइक सवार को अपना निशाना बनाया। बाद में बिजली का खंभा तोड़ते हुए ट्रैक्टर दुकानों की सीढिय़ों पर जा चढ़ा। घटना में चार बाइक सहित अन्य आवश्यक सामान इसकी चपेट में आ गए। सूचना पर कार्रवाई को आई माइनिंग टीम लोगों का विरोध देखते हुए मौके से खिसक ली। इधर, गंभीर घायल युवक को उदयपुर रैफर किया गया। नाराजगी जताते हुए लोगों ने मार्ग जाम कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खरका-गुड़ेल सड़क पर बजरी भरा ट्रैक्टर तेजी से आ रहा था। तभी बंबोरा के निकट पेट्रोलपंप के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बाइक सवार केरडिय़ा निवासी लालाराम (३८) पुत्र चतरा पटेल बाइक से उछलकर एक ओर गिरा। चालक का संतुना फिर भी नहीं बना और वह बिजली पोल तोड़ते हुए उदयलाल भीनमान वाले की दुकान की सीढिय़ों व दीवार से जा टकराया फिर पलट गया। यहां ट्रैक्टर के नीचे चार बाइक दब गई। मौके पर एकत्र प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को बंबोरा पीएचसी पहुंचाया, जिसे बाद में उदयपुर रैफर किया गया।

फूल गए हाथ पैर
घटना के दौरान दुकान की ओर आता अनियंत्रित ट्रैक्टर देख दुकानदार मौके से भाग निकले। एकबारगी उनके हाथ पैर फूल गए। शुक्र रहा कि टै्रक्टर समीप में खेल रहे गाडोलिया परिवार के बच्चों के बीच नहीं पहुंचा। इधर, बिजली पोल में दौड़ते करंट को लेकर उपप्रधान जोगेंद्र पटेल ने तत्परता दिखाई और विद्युत निगम कार्मिकों को सूचित कर सप्लाई बंद कराई। दुकानदार उदयलाल पटेल के दुकान का सामान, बर्तन आदि भी दब गए।

समझाइश पर खोला जाम
दुर्घटना के बाद खफा ग्रामीणों ने मार्ग जाम कर दिया। लोगों ने लकड़ी और पत्थर उठाकर मार्ग के बीच में डाल दिए। सूचना पर बंबोरा चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल सज्जनसिंह व सिपाही मौके पर पहुंचे। लोगों की मांग पर कुराबड़ थानाधिकारी मोतीराम भी मय जाप्ता मौके पर आए। लोगों ने नाराजगी दिखाई और अदालती प्रतिबंध के बावजूद जारी अवैध खनन पर सवाल खड़े किए। tractor accident इधर, घटना के बीच माइनिंग विभाग का कार्रवाई दल लोगों के आक्रोश के बीच भाग निकले।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.