Breaking News
recent

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आग

लक्ष्मणगढ़. पुलिस थाना क्षेत्र के गांव चन्द्रावत खेड़ली बस स्टैण्ड़ पर एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दूकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दुकान में रखा लगभग तीन लाख का सामान जल कर खाक हो गया। दूकान की शटर तोड़ पर लोगों ने आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार खेड़ली चन्द्रावत बस स्टैण्ड़ पर अलवर इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से कसौदा निवासी टीकम सिंह की दुकान संचालित करता था। दीपावली के पर्व पर लक्ष्मी पूजन कर बंद कर अपने गांव चला गया। बाद में देर रात्रि अज्ञात कारणों के चलते दुकान में आग लग गई जो कई घंटों तक लगी रही। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जल कर खाक हो गया।
अल सुबह लोगों ने दुकान से धुआ उठता देख सूचना दुकानदार को दी। बाद में ग्रामीणों ने दुकान की शटर तोड़ कर आग पर काबू पाने के प्रयास किये। लेकिन तब तक दूकान में रखा सभी सामान जल कर खाक हो गया। वही आग लगने से दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गयी। दुकान का पटाव व एक दीवार टूट कर क्षतिगग्रस्त हो गयी। पीडि़त दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसका तीन लाख से अधिक का सामान जल कर राख हो गया।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.