Breaking News
recent

अर्थव व नवीन बने अग्र चेम्पियन ऑफ चैम्पियन्स

उदयपुर. agarsen jayanti अग्रसेन जयंती महामहोत्सव के तहत प्रवासी अग्रवाल समाज का मुख्य समारोह अटल सभागार में सांस्कृतिक संध्या, वरिष्ठ सदस्य सम्मान, संरक्षक सम्मान, आदर्श सास-बहू सम्मान, समाज गौरव, अध्येता विकास योजना, पुरस्कार वितरण समारोह, अकेदमिक एक्सीलेन्सी पदक सम्मान, मेधावी विद्यार्थी सम्मान और इन सब से ऊपर हर किसी की जिज्ञासा का केन्द्र रहे चेम्पियन ऑफ चैम्पियन सम्मान की ताज पोशी के साथ हुआ। निर्णायकों ने मंच से अर्थव गोयल (8) और नलीन बंसल (12) की जोड़ी को चैम्पियन ऑफ चैम्पियंस घोषित किया। महिला वर्ग में यह खिताब मोनिका अग्रवाल के हिस्से गया। युवतियों में आध्या गुप्ता ने पिछली बार चैम्पियन रही इतिषा गोयल को एक अंक से पछाड़ कर अवार्ड खुद के हिस्से किया। समाज के संस्थापक संरक्षक महेश दत्त व मधु गर्ग ने गोविन्द नारायण गर्ग स्मृति रजत पदक से सभी चारों विजेताओं को सम्मानित किया। इससे पहले सुबह की प्रस्तुतियों में बाल कलाकारों ने मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर खिताब पर खुद का अधिकार जमाया। महिला समिति का नृत्यगंना कोरियोंग्राफर इतिशा गोयल के नेतृत्व में महिलाओं ने घूमर की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या में महासचिव राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके अग्रवाल, सांस्कृतिक मंत्री सुरेश अग्रवाल कार्यक्रम संचालन के साथ दर्शकों को सम्मानित करते रहे। प्रवक्ता नारायण अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार को हुए आयोजन में बतौर अतिथि प्रवासी अग्रवाल समाज के संरक्षक केके गुप्ता, उद्योगपति परमेश्वर अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, गीतांजली हॉस्पीटल निदेशक जेपी अग्रवाल को समाज गौरव से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल, महासचिव राजेश अग्रवाल तथा संरक्षक एवं पदाधिकारियों ने उनका तथा महिला अध्यक्ष वीना अग्रवाल महासचिव रमा मितल ने डूंगरपुर की प्रथम महिला सुशीला केेके गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी तरह अन्य आयोजनों की धूम रही।

इनकी रही उपस्थिति
समाज संरक्षक जेएम गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, महेश दत्त गर्ग, रविकान्त पौद्धार, डॉ. आरके गर्ग, संदीप गोयल, रवींद्र अग्रवाल, भजनलाल गोयल, डॉ. वीके राजवंशी, कोषाध्यक्ष एनके नेवटिया, उपमुख्य संयोजक जयंती बाल मुकुन्द पित्ती, मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, महिला अध्यक्ष वीना अग्रवाल, सचिव रमा मित्तल, जयंती संयोजक रवीकंात पोद्दार, मुकेश अग्रवाल एवं अन्य ने प्रतियोगियों को बारी-बारी से सम्मानित किया।

फैशन शो के साथ महोत्सव समापन
इधर, अग्रवाल वैष्णव समाज के तत्वावधान में अग्रवाल भवन सूरजपोल पर अग्रसेन जयंती के समापन अवसर पर मंगलवार शाम को फैशन शो का आयोजन हुआ। बतौर अतिथि समाज अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल, रमेश बंसल, प्रवक्ता गौरव बंसल ने हिस्सा लिया। agarsen jayanti अंतिम दिन सभी वर्गों के समाजजनों ने प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.