खाजूवाला. खाजूवाला क्षेत्र में बुधवार को फिर से भारी टिड्डी दल पहुंच गया। खाजूवाला क्षेत्र के चक 27 बीडी, 25 बीडी, 23 बीडी, 2 केवाईएम, आनन्दगढ़, 2 केएलडी आदि जगहों पर टिड्डी दल ने डेरा जमा लिया। जिससे किसान काफी चिंतित है। भारत पाक सीमा की ओर से पिछले दो दिनों में टिड्डियां आने की सूचना मिल रही है। खाजूवाला पूगल क्षेत्र में पूर्व में भी दो तीन बार टिड्डी आ चुकी हैं।
पहले आई टिड्डियों के कारण 40 केवाईडी, 3 पावली क्षेत्र में फाके (टिड्डी के बच्चे) के कारण भी किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार लगातार आ रहे टिड्डी दल से फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन खेती के नुकसान की भरपाई करवाने की मांग की है।
टिड्डियों ने फिर पहुंचाया नुकसान
राववाला. सीमा पार से लगातार आ रहे टिड्डी दल ने किसानों को परेशान कर दिया है। पिछले कई दिनों की रोकथाम के बाद बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चक 24 व 25 बीएसएम में टिड्डियों ने भारी तबाही मचाई। किसानों ने थाली पीपे बजाकर उड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई असर नही हुआ। चक 24 बीएसएम निवासी ठाकुरराम ओलनिया ने बताया कि सुबह से शाम तक टिड्डियों को उड़ाते रहे और अधिकारियों को कई बार फोन किया लेकिन किसी ने नहीं उठाया।





No comments:
Post a Comment