जयपुर।
प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) का निधन हो गया है। उन्होंने जयपुर में अंतिम सांस ली। वे 86 वर्ष के थे। दिग्विजय सिंह का दाह संस्कार आज दोपहर एक बजे उनियारा में होगा। इससे पहले उनका पार्थिव देह उनियारा गढ़ पैलेस में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनकी शव यात्रा गढ़ पैलेस से क्षार बाग छतरियों तक निकाली जायेगी।
दिग्विजय सिंह का राजस्थान की सियासत में एक लंबा राजनितिक सफर रहा है। वे टोंक के उनियारा और देवली से छह बार विधायक रहे। वे तीसरे, चौथे, छठे, आठवें, नवें और ग्यारहवें विधानसभा के दौरान सदस्य रहे। उन्होंने गृह मंत्री के अलावा भी कई महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारियाँ संभाली।
बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे और उनका उपचार चल रहा था। पूर्व गृह मंत्री दिग्विजय सिंह के आकस्मिक निधन की दुखद खबर से उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों में शोक की लहार दौड़ गई।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment