बीकानेर. जिला समान परीक्षा योजना(माध्यमिक शिक्षा) के तत्वावधान में 11 से 23 दिसंबर तक कक्षा 9 से 12 वीं तक की अद्र्धवार्षिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए है। प्रश्न पत्र वितरण के लिए सात केन्द्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9 दिसंबर को सुबह 10.30 से दोपहर 03 बजे तक संस्था प्रधान प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते है। परीक्षा के लिए नियंत्रण कक्ष राजकीय चौपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय में रहेगा। अद्र्धवार्षिक परीक्षा दो परियों में होगी। पहली पारी में सुबह 9.15 से 12.30 तक और दूसरी पारी 1.15 से 4.30 बजे तक परीक्षा होगी।
स्कूल में कक्षा कक्षों का लोकार्पण आज
नोखा. नोखागांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार दोपहर १२.१५ बजे नवनिर्मित कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम के अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, जिलाप्रमुख सुशीला सींवर आदि होंगे।
विद्यालय को सामान दिया
देशनोक. गांव पारवा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भामाशाहों ने बच्चों के बैठने के लिए 6 दरिया,16 दरी पट्टी एवं 12 कचरा पात्र प्रदान किए गए। सोमवार को शाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मंजू कोठारी, कांता देवी सिपानी, उर्मिला देवी बोथरा, भरत विजय नाहटा व गोपाल मूंधड़ा की ओर से दरी भेंट की गई। इस अवसर पर देशाणा महिला मंडल देशनोक, व युवा विकास समिति पारवा की ओर से कचरा पात्र प्रदान किए गए। इस पर प्रधानाचार्य रक्षा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। भामाशाहों को शाला के पूर्व छात्र विक्रमसिंह बीका ने प्रेरित किया। इस अवसर पर कोजाराम, सोहनलाल, अध्यापिका भारती, आशा, मंजू, अंजू बाला सहित स्टाफ उपस्थित रहा। भामाशाहों ने शाला में जरूरत पडऩे पर सहयोग करने का आश्वासन दिया।





No comments:
Post a Comment