Breaking News
recent

निकाय चुनाव: 150 वार्डों के लिए 917 प्रत्याशियों ने 1010 नामांकन दाखिल किए

अलवर. निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन मंगलवार को प्रत्याशियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अलवर व भिवाड़ी नगर परिषद एवं थानागाजी नगर पालिका के लिए 150 वार्डों के लिए अब तक 917 प्रत्याशियों ने 1010 नामांकन दाखिल किए। अंतिम दिन प्रत्याशियों में नामांकन के प्रति उत्साह का अंदाजा इस बात से सहज ही लगाया जा सकता है कि मंगलवार को 649 प्रत्याशियों ने 706 पर्चे दाखिल किए। इनमें नगर परिषद अलवर में 319 व्यक्तियों ने 358 नाम निर्देशन पत्र, भिवाडी नगर परिषद में 233 प्रत्याशियों ने 249 व थानागाजी नगरपालिका में 97 अभ्यर्थियों ने 99 नामांकन प्रस्तुत किए।

अलवर में 65 वार्डों पर 447 प्रत्याशी

अलवर नगर परिषद चुनाव के लिए 447 प्रत्याशियों ने 503 नामांकन दाखिल किए। अलवर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी 13 वार्ड नम्बर 11 में हैं। खास बात यह कि यह वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं सबसे कम 6 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किए हैं। वहीं दो वार्डों में 12-12, चार वार्डों में 11-11 उम्मीदवार, सात वार्डों में 10-10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। चार वार्डों में 9-9, नौ वार्डों में 8-8, छह वार्डों में 7-7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। आठ वार्डों में 6-6, आठ वार्डों में 5-5, दस वार्डों में 4-4, छह वार्डों में 3-3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं।

थानागाजी के 25 वार्डों में 154 उम्मीदवार

नवगठित नगर पालिका थानागाजी के 25 वार्डों के लिए 154 उम्मीदवारों ने 160 नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड 25 सामान्य वर्ग पर सबसे ज्यादा 15 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं दो वार्डों में 10-10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

भिवाड़ी के 60 वार्डों पर 316 प्रत्याशी मैदान में


भिवाड़ी नगर पालिका के 60 वार्डों पर 316 प्रत्याशियों ने 347 नामांकन दाखिल किए हैं। इनमें वार्ड संख्या 56 में सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। वहीं वार्ड 60 में 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.