Breaking News
recent

रानू मंडल की हमशक्ल का वीडियो वायरल, गा रही हैं ‘तेरी-मेरी’ गाना, लोगों ने कहा-'रानू मंडल 2.0 वर्जन'

नई दिल्ली। इन दिनों इंटरनेट सेंसेशन बनी रानू मंडल हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। लेकिन अब रानू जैसी एक और महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। इस औरत को रानू मंडल का हमशक्ल बताया जा रहा है।

[MORE_ADVERTISE1]
[MORE_ADVERTISE2]

दरअसल, chiragdipofficial नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रानू मंडल जैसी एक औरत दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये महिला गुवाहाटी की रहने वाली है। रानू की तरह दिखने वाली यह महिला उन्हीं का गाया हुआ गाना तेरी मेरी कहानी गा रही है। हालांकि इस औरत के गाने में वो बात नहीं है। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस औरत को रानू मंडल 2.0 बता रहे हैं।

[MORE_ADVERTISE3]

बता दें रानू मंडल (Ranu Mandal) बॉलीवुड में गाना गाने से पहले रेलवे प्लेटफार्म पर गाना गाकर अपना पेट पालती थी। फिर किसी ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और वह रातो-रात स्टार बन गई। इसके बाद गायक हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया। और उनका गाया गाना 'तेरी मेरी कहानी' जबरदस्त हिट हो गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.