Breaking News
recent

काठूवास में 216 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर बापर्दा गिरफ्तार

अलवर/बहरोड. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर की टीम ने मंगलवार शाम काठूवास में 216 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करो को बापर्दा गिरफ्तार कर गांजा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के क्षेत्रीय निदेशक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर की विशेष टीम ने मंगलवार शाम काठूवास बस स्टैण्ड के समीप एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में २१६ किलोग्राम गांजा भरा हुआ था। टीम ने गाड़ी और गांजा जब्त कर दो गांजा तस्करों बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करां ने बताया कि वे अवैध गांजा ओड़ीसा से लाए थे और नारनौल हरियाणा में डिलीवर करना था। ब्यूरो के क्षेत्रीय निदेशक यादव ने बताया कि पकड़े गए गांजा तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि उनके द्वारा अवैध गांजा तस्करी लम्बे समय से की जा रही थी। टीम उनसे पूछताछ में स्थानीय गांजा तस्करों और मादक पदार्थ वितरकों का भी नेटवर्क पता लगा रही है जिसके बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार पूछताछ में अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी मिलने की संभावना है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.