Breaking News
recent

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 40 लाख का जुर्माना


बहरोड़. परिवहन विभाग ने एनएच आठ पर दौड़ते ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अपने राजस्व में बढ़ोतरी की है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग की स्थानीय व जयपुर टीम ने पिछले चार पांच दिन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने से वाहन चालकों व मालिको में खलबली मची हुई है। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने क्षमता से अधिक सामान ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एनएच आठ पर सबसे ज्यादा संख्या में भवन निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रक व ट्रेलर ओवरलोड चल रहे थे, जिस पर उप परिवहन कार्यालय की टीम गठित कर पचास ओवरलोड वाहनों को बंद कर लगभग चालीस लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। वहीं जो वाहन चालक व मालिक ओवरलोड वाहन सडक़ों पर दौड़ा रहे है उनके खिलाफ इसी तरह की लगातार कार्रवाई की जाती रहेगी।
कार्यवाई कर लगाया जुर्माना : विभाग के आदेश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालीस से पचास ओवरलोड वाहन पकड़े गए जिन पर लगभग चालीस लाख रुपए जुर्माना की राशि लगाई गई है।
हरियाणा और राजस्थान पुलिस को जिसने बदनाम किया, वहीं अब तक गुमनाम
अलवर ञ्च पत्रिका. मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर को पकडऩा हरियाणा और राजस्थान पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। बहरोड़ थाने पर गोलियां बरसा पपला को छुड़ा ले जाने के मामले में राजस्थान पुलिस अब तक २३ बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जिस पपला की वजह से इतना बड़ा प्रकरण हुआ उस तक पहुंचने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं।
पपला नहीं रखता मोबाइल, चार्जशीट में जिक्र : पपला गुर्जर फरारी मामले में अब तक पुलिस का मुखबिर तंत्र पूरी तरह से फेल रहा है। अधिकांश मामलों में पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुल्जिम तक पहुंचती है, लेकिन इस मामले में पपला ने पुलिस के इस तकनीकी नेटवर्क को भी ध्वस्त कर दिया है। पपला गुर्जर इतना शातिर अपराधी है कि वह अपने पास मोबाइल तक नहीं रखता है। यही कारण है कि वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। एसओजी ने न्यायालय में पेश चार्जशीट में भी इसका जिक्र किया है।
अभी नौ की तलाश, और भी आ सकते हैं घेरे में : मामले में एसओजी ने पपला गुर्जर समेत ९ मुल्जिमों के खिलाफ १७३/८ सीआरपीसी के तहत जांच लम्बित रखी है। इन मुल्जिमों के खिलाफ गिरफ्तारी के बाद ही चार्जशीट पेश की जाएगी। पपला समेत अन्य मुल्जिमों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में और मुल्जिमों के नाम सामने आ सकते हैं। जिन्होंने पपला को हवालात से भगाने और शरण देने में मदद की।
जीप में भरकर लाए चार्जशीट
पपला गुर्जर फरारी प्रकरण में एसओजी ने बुधवार को बहरोड़ एसीजेएम कोर्ट में २३ मुल्जिमों के खिलाफ चार्जशीट पेश की। चार्जशीट करीब ३१ हजार पेज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में इतनी भारी भरकम चार्जशीट पेश की गई है कि एसओजी को चार्जशीट को जीप में भरकर लाना पड़ा।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.