Breaking News
recent

एटीएम हैक कर युवती के खाते से 6 हजार रुपए निकाले

अलवर. शहर के बिजलीघर चौराहा स्थित इंडियन बैंक एटीएम पर मंगलवार दोपहर दो युवक एक युवती का एटीएम हैक कर खाते से 6 हजार रुपए निकाल फरार हो गए। घटना के सम्बन्ध में युवती ने शहर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है।
जानकारी के अनुसार पुराना स्टेशन रोड निवासी ज्योति शर्मा मंगलवार दोपहर 3.15 बजे बिजलीघर चौराहा स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से रुपए निकालने गई। वहां पहले से एटीएम के अंदर दो युवक मौजूद थे। जब वह अपने खाते से रुपए निकालने लगी तो उसके विड्रॉल का बटन दबाने से पहले ही पीछे खड़े युवक ने बेलेंस इंक्वायरी का बटन दबा दिया। इसके बाद युवक बोला कि सॉरी गलती से बटन दबा दिया। खाते से रुपए नहीं निकलने पर युवक बोला कि यह एटीएम खराब है। पीएनबी के एटीएम पर ट्राई कर लो। जब वह बाहर निकली तो उसके मोबाइल पर खाते से 6 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। उसने मैसेज देखा इतने में ही युवक सफेद रंग की स्कूटी पर फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन वह पकड़ नहीं सके। पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.