अजमेर. ajmer discom अजमेर विद्युत वितरण निगम की विजिलेंस विंग का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी है। पिछले सात दिनों में विंग ने विद्युत चोरी निरोधक थानों में 387 बिजली चोरों thieves के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं पिछले माह electric बिजली चोरों के खिलाफ 648 मुकदमें दर्ज करते हुए। बिजली चोरी के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया। किशनगढ़ में सर्वाधिक 6 गिरफ्तारियां हुई। जबकि भीलवाड़ा में 2, झुंझुनू में 1, खेतड़ी में 3, सीकर में 2, रींगस में 1, प्रतापगढ़ में 1 तथा उदयपुर में 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। निगम ने 569 मुकदमों का निस्तारण करते हुए 74.68 लाख रुपए की रिकवरी भी की गई।
कहां कितने मुकदमें
भीलवाड़ा में सर्वाधिक 85 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए। जबकि अजमेर में 59, किशनगढ़ में 24, नागौर में 54, मकराना में 30, झुंझुनू मे 31, खेतड़ी में 28, सीकर में 46, रींगसर में 40, चित्तौडगढ़़् म1ें 34, बड़ी सादड़ी में 49, प्रतापगढ़ में 31, बांसवाड़ा में 25, डूंगरपुर में 38, राजसमन्द में 21, उदयपुर में 28 तथा सलूम्बर में 25 मुकदमें दर्ज किए गए।
तीन महीने में 52 गिरफ्तार
निगम की विजिलेंस विंग ने पिछले तीन महीनों में 1 हजार 765 बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए 52 लोगों को गिरफ्तार किया। 1 हजार 531 मुकदमों का निस्तारण करते हुए बिजली चोरों से 2 करोड़ 42 लाख रुपए की वसूली की गई। अगस्त में 487 मुकदमें दर्ज करते हुए 21 गिरफ्तारी की गई। सितम्बर में 630 मुकदमें दर्ज करते हुए 13 गिरफ्तारी जबकि अक्टूबर में 648 मुकदमें दर्ज करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनका कहना है
डिस्कॉम की पुलिस टीम के रूप में काम कर रही है। इसे और बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। बिजली चोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
मुकेश सांखला, एडिशनल एसपी (विजिलेंस),अजमेर डिस्कॉम
read more: अयोध्या पर सुप्रीम फैसले पर दरगाह की सडक़ पर उतरे एसपी कुंवर
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment