Breaking News
recent

ऑन ड्यूटी का खेल खत्म, 950 खिलाड़ी शिक्षकों का लगा मजमा

उदयपुर/ फलासिया. udaipur education department खेल खेलने के नाम पर 'ऑन ड्यूटी मस्तीÓ में व्यस्त खिलाड़ी शिक्षकों ने आखिरकार उनकी गलती में सुधार किया। साथ ही विभागीय निर्देश और सरकारी कायदों को ध्यान में रखते हुए जिले के करीब 950 शिक्षकों ने फलासिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी निभाई। खास तो यह रहा कि इतनी बड़ी तादाद में जुटे शिक्षकों के बीच विद्यालय परिसर में मंगलवार को मेले सा माहौल रहा। दो दिवसीय 33वीं जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चन्द्रशेखर जोशी, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के उदयपुर जिला अध्यक्ष जसवन्त सिंह पंवार, भैरूसिंह राठौड़, लक्ष्मणदास वैष्णव, कैलाश जोशी, मख्य जनरल रैफरी विजय सॉचिहर सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी मौके पर उपस्थिति दर्ज कराई। बता दे कि राजस्थान पत्रिका ने 19 नवंबर को प्रकाशित अंक में 'जहां होनी चाहिए थी रेलमपेल, वहां खेला ऑन ड्यूटी का खेलÓ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर खामियों की ओर जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया था। वहीं शिक्षकों को भी उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया था। इ
नके नाम रहा मैदान
शतरंज में जिग्नेश पण्ड्या प्रथम व महेन्द्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं वॉलीबॉल के फाइनल में झाड़ोल व फलासिया के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इसके झाड़ोल प्रथम व फलासिया का दूसरा स्थान रहा। शाटॅ पूट में विजय सॉचिहर प्रथम व राजवीर सिंह गरासिया द्वितीय, ऊंची कूद में विजय सॉचिहर प्रथम, पदमसिंह गरासिया द्वितीय स्थान बनाया। इसके साथ ही खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों के नामों की सूची तैयारी की गई। ये खिलाड़ी भविष्य में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में शिरकत करेंगे। udaipur education department दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं में महिला शिक्षिकाओं की मौजूदगी भी अपेक्षा के अनुरुप रही।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.