Breaking News
recent

Aaj Ka Ank Jyotish: रविवार को भाग्यशाली रहेंगे इस अंक वाले लोग

अंक 01: कर्मचारियों में अपनी बात को मनवाने के लिए अपने ज्ञान का समुचित उपयोग करना होगा। परिवार में अचानक आई आर्थिक मंदी का असर दैनिक पूजन कर्म पर भी पड़ेगा। अनुकूलता के लिए किसी भी मंदिर में लाल सफेद ध्वज चढ़ाएं।


अंक 02: द्रव्य हानि की स्थिति में भी कुविचारों के द्वंद को शांत रखने की कोशिश करें। लाभांश में दिन प्रतिदिन कमी के चलते कई महत्वपूर्ण मदो में कटौती करना पड़ सकता है। अनुकूलता के लिए गरीबों में सप्त धान्य का वितरण करें।


अंक 03: पत्नी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। भूमि-भवन से संबंधित कार्यों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। मन में उत्साह के चलते समस्त कार्य समय के पहले पूर्ण होंगे। अनुकूलता के लिए देवी मंदिर में जसवंती के पुष्प की माला चढ़ाएं।


अंक 04: क्रोध में आकर अपने निर्णयों को बदलने से बचें। पारिवारिक आयोजनों में हिस्सा न ले पाएंगे। पिछले कुछ दिनों से व्यापार के तौर तरीकों में बदलाव का असर दिखेगा। अनुकूलता के लिए श्वेत पदार्थों के सेवन से बचकर रहें।


अंक 05: हमेशा मस्तिष्क से निर्णय लेने की सोच बदलनी पड़ सकती है। समयाभाव समाज में बनी प्रतिष्ठा में भी कमी ला सकता है। सत्संग के दर्शन को पूर्णतः अमल में लाना होगा। अनुकूलता के लिए दिमाग से लिये गए निर्णय को प्राथमिकता दें।


अंक 06: घर गृहस्थी में एक दूसरे के कार्यों में बिना वजह दखल देने से बचें। भाग्य की प्रबलता धरा के कामकाज में आशानुरूप सफलता दिलाएगी। दैनिक बजट गड़बड़ा सकता है। अनुकूलता के लिए गाय को गुड़ व धनिया खिलाएं।


अंक 07: स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-छोटी बातें पूरे समय परेशान रखेगी। मनमर्जी से लिए निर्णय से ऋण का संकट और गहराएगा। अपने द्वारा किये परोपकार से पूर्ण संतुष्टि प्राप्त होगी। अनुकूलता के लिए गरीबों का अपमान करने से बचें।


अंक 08: परिवार में हुई अनबन में समझौते के प्रयास नाकाम रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को वरिष्ठजन से पूर्ण मदद मिलेगी। क्रोध में घनिष्ठ संबंधों के टूटने जैसी घटना हो सकती है। अनुकूलता के लिए 11 बिल्वपत्र शिवजी को अर्पित करें।


अंक 09: अनबन होने की स्थिति को खत्म करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण विषय में फैसला लेने से बचना चाहिए। धर्म के रिश्तों का महत्व वर्तमान में सार्थक होगा। अनुकूलता के लिए आंवले के वृक्ष की विधिवत पूजा करें।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.