Breaking News
recent

Aaj ka Rashifal: मेष और वृषभ के लिए शुभ है सोमवार, मिथुन वाले रहें सावधान

मेष राशिफल / Aries horoscope Today: कारोबार में नए अनुबंध लाभदायक रहेंगे। समय का दुरुपयोग नहीं करें। लंबे समय से रुके पैसे प्रयत्न करने पर प्राप्त होंगे। दिन प्रसन्नतापूर्वक बीतेगा। सामाजिक क्षेत्र विकसित होगा।



वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: दिन अनुकूल बीतेगा। पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। अचानक धन मिलने के भी योग हैं।



मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: व्यापार में अवरोध आ सकते हैं। संतान की ओर ध्यान देना आवश्यक है। आपकी दूरदर्शिता और बुद्धिमानी से कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।



कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: मनचाही नौकरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद। नौकरी में दिन शानदार रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। यात्रा संभव है।



सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में न पड़ें।



कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: कला के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय में सुअवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बनती है। नया प्रस्ताव मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।



तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। पारिवारिक जीवन में हर्ष हो सकता है। धार्मिक रुचि बढ़ेगी। जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा।



वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: व्यापार में ऋण लेना पड़ सकता है। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता और निश्चितता आवश्यक है। विशेष लाभ के कारण मन में प्रसन्नता रहेगी। संतान सुख मिलेगा।



धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: लबे समय के बाद व्यापार अच्छा चलेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग होने के कारण संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। बोलचाल में कटुता न आने दें।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। परिवार की समस्या रहेगी। रचनात्मक काम होंगे। कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा।


मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। वाहन, मकान आदि की खरीदी का योग बनेगा। व्यापारिक कार्य से की गई यात्रा लाभप्रद होगी। संतान की ओर से सुखदायक समाचार मिलेंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.