Breaking News
recent

Aaj ka Rashifal: नौकरी में अधिक प्रयास से सफलता मिलेगी, दिन शुभ रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मोका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।

 

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

 

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आप के कार्यों में साहयक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

 

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: प्रियजनों से भेट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। धार्मिक कार्यो में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

 

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुने उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

 

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: खुद पर भरोसा रखें और अपने व्यवहार को नम्र रखें। नौकरी में प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। अस्वस्थता तथा चिंता रहेगी।

 

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। कार्य सफलता से आत्म सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में मेहनत अधिक होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की चिंता रहेगी।

 

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: कई दिनों से अटके काम आज पुरे हो सकते है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। विरोध होगा, जोखिम न लें।

 

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: किसी के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा। सुख-सुविधा पर व्यय वृद्धि होगी। जीवन साथी से विवाद के कारण क्लेश होगा। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

 

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: अपने व्यवहार करने के तरीके और कार्यशैली से सभी का दिल जित लेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता होगी। भय व कष्ट का माहौल बनेगा। बकाया वसूली होगी, यात्रा से लाभ होगा।

 

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: अपने निजी जीवन में दूसरों को दखल न दें। मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। विदेश जाने के योग हैं।

 

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.