Breaking News
recent

नशे में धुत पुलिस कार्मिकों का 'कोहराम, प्रदर्शन पर पुलिस का लाठीचार्ज

उदयपुर/ घासा. udaipur crime news ग्राम पंचायत घासा के चावंडा माता पशु मेले के औपचारिक समापन के बाद सोमवार रात को स्थानीय पुलिस की ओर से व्यापारियों एवं ग्रामीणों को धमकाने और मारपीट करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर मेलाधिकारी भैरूलाल गमेती की ओर से दी गई रिपोर्ट के बाद ग्रामीणों के प्रदर्शन पर पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने का मामला भी सुर्खियों में आ गया है। मामले में पुलिस के उच्चाधिकारियों की ओर से शिकायतकर्ताओं को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया।
हुआ यूं कि 21 से 26 अक्टूबर तक हुए छह दिवसीय पशु मेले का औपचारिक समापन सोमवार रात को हुआ। लेकिन, त्योहार और मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए ग्राम पंचायत ने मेला अवधि दो दिन के लिए बढ़ा दी। तभी मेलार्थियों की मौजूदगी को लेकर स्थानीय पुलिस जवानों ने मेला व्यापारियों के साथ अभद्रता की। सुरक्षा देने की बजाए पुलिस ने व्यापारियों से बदसलूखी की। आरोप है कि ड्यूटी पर नियुक्त जवानों ने व्यापारियों को धमकाने के अलावा मारपीट की और सामान भी तोड़ फोड़ दिए। आरोप है कि ड्यूटी पर आए पुलिस जवान नशे में धुत थे। पुलिस जवानों के इस व्यवहार को लेकर मंगलवार सुबह सभी व्यापारी मेला कार्यालय पहुंचे। उन्होंने रात की घटना बताई। इस पर गांव वालों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई और मेला स्थल पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। रूपलाल डांगी, समर्थलाल जैन, उपसरपंच मांगीलाल, गणेशलाल कम्हार सहित अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराने में जुट गए। इधर, स्थानीय सरपंच ने थानाधिकारी सज्जनसिंह को भी बुलाया। यहां थानाधिकारी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इस बात से ग्रामीण और व्यापारी उग्र हो गए। नारेबाजी और गरमाते माहौल के बीच मावली थानाधिकारी चंद्रशेखर मय जाप्ता भी मौके पर पहुंचे। यहां चंद्रशेखर ने विवादित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। तभी मौके पर पहुंचे बोराजसिंह भाटी, डबोक सीआई रवींद्रप्रतापसिंह मय जाप्ता भी मौके पर आए। वहां पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों के बयान लेने शुरू किए। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच पुलिस ने बयान के लिए पीडि़तों को थाने पर बुलाया। लोग थाने पहुंचे और मौका पर्चा बनाकर बयान लेने शुरू किए। तभी ग्रामीणजनों ने स्थानीय थाने के स्टाफ को मौके से हटाने की मांग की। इस बातचीत के दौरान पुलिस ने लेागों को थाने से बाहर निकाल दिया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दिया। मामले में 8 से 10 ग्रामीणें को चोटें भी आई।

चर्चा का विषय
सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक गांव में माहौल गर्माया रहा। गुडग़ांव निवासी व्यापारी भारतसिंह ने बताया कि पुलिस जवानों की तोडफ़ोड़ में उन्हें तीन हजार का नुकसान हुआ। पुलिस कार्रवाई में उनकी मिट्टी की मूर्ति टूट गई। इसी प्रकार जीवाराम सहित अन्य व्यापारियों ने पुलिस पर मनमानी के आरोप लगाए। लोगों ने पुलिस उपअधीक्षक से थाने का स्टाफ बदलने की मांग की।

तय थी समय सीमा
रात के समय शराबियों की ओर से झगड़ा फसाद की आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे मेला परिसर बंद कराना तय था। समय सीमा के बाद भी लोगों की भीड़ होने पर पुलिस ने समझाइश की। कुछ लोगों ने साजिश के तहत व्यापारियों को उकसाया है। स्टाफ स्तर पर किसी तरह की मारपीट और तोडफ़ोड़ नहीं की गई।
सज्जनसिंह, थानाधिकारी, घासा
दु:ख का विषय
करीब 28 साल से क्षेत्र में मेले का संचालन हो रहा है। ऐसी अशांति पहले कभी नहीं देखी। इस तरह की घटना पहली बार हुई है। यह बहुत ही दु:ख का विषय है। रक्षक ही भक्षक बन जाएंगे तो मेला कैसे लगेगा। बाहर से आने वाले व्यापारी यहां नहीं आएंगे। फिलहाल तो समझाइश कर माहौल शांत किया है।
समर्थलाल जैन, ग्रामीण, घासा

एसपी को देंगे रिपोर्ट
पुलिस ने मेले के निर्धारित समय पर दुकानें बंद कराई थी। मेले में रहे ग्रामीणों एवं व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे मारपीट की है। वह खुद भी मौके पर गए थे। अनुसंधान कर जांच रिपोर्ट जिला पुलिस अधीक्षक को दी जाएगी।
बोराजसिहं भाटी, पुलिस उपअधीक्षक

पुलिस की अभद्रता
स्थानीय पुलिस ने न्याय मांगने गए लोगों पर लाठीचार्ज कर अभद्रता की है। पंचायत स्तर पर मैं इसकी भत्र्सना करता हूं। साथ ही पुलिस प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग करता हूं।
मांगीलाल डांगी, उपसरपचं, ग्राम पचंायत घासा

नशे में धुत थी पुलिस
पुलिस ने शराब पीकर मेला परिसर में उत्पात मचाया है। मेलार्थियों एवं व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की तो पुलिस ने आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज किया। udaipur crime newsघासा सहित समीपवर्ती गांवों के लोग इस घटना के विरोध में हैं।
भैरूलाल गमेती, मेलाधिकारी, सरपचं घासा



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.