Breaking News
recent

थ्रेशर से उलझे युवक की मौत

 उदयपुर/ मावली (निप्र). udaipur crime news तहसील क्षेत्र की लोपड़ा ग्राम पंचायत के सवानिया गांव में बुधवार देर रात थ्रेशर पर फसल कतरते हुए युवक उसमें उलझ गया। शॉल फंसने के बाद युवक थ्रेसर में फंस गया और उसकी मौत हो गई। इस बीच युवक को बचाने के प्रयास में एक अन्य महिला भी घायल हो गई।
थानाधिकारी चंद्रशेखर किलानिया ने बताया कि सवानियां में रात करीब 8 बजे थ्रेशर पर काम करते समय भावली निवासी भगवानलाल जाट (45) पुत्र चतुर्भुज जाट की शॉल फंस गई। वह क्रेशर की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। इधर, भगवानलाल जाट को बचाने के प्रयास में सवानिया खेडिय़ा निवासी लहरी बाई पत्नी कन्हैयालाल गाडरी भी क्रेशर की चपेट में आ गई। लहरी के हाथ पर चोट आई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से मृतक भगवानलाल की शव को मावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुर्दाघर में रखवाया। साथ ही घायल हुई लहरी बाई का चिकित्सालय में उपचार शुरू कराया। हादसे के बाद लोपड़ा ग्राम पंचायत में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। इधर, देर रात तक परिजनों का रोना पीटना लगा रहा।

ट्रैक्टर ट्रोली पलटी, सात जने घायल
उदयपुर/ सेमारी. थाना क्षेत्र के धनकावाड़ा में बुधवार शाम को अनियंत्रित ट्रैक्टर, ट्रोली सहित घाट सेक्शन में पलट गया। दुर्घटना में ट्रोली सवार सात जने घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्रोली में लदी खाद्य सामग्री भी मौके पर फैल गई। पुलिस ने बताया कि धनकावाड़ा घाट सेक्शन में सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के फेर में ट्रैक्टर चालक ने संतुलन खो दिया। अनियंत्रित ट्रैक्टर मौके पर पलट गया। घायलों में कांगडऩा फला निवासी रघु मीणा, जीवा मीणा, रोड़ा, गणेश, भैरा, माना तथा केसर पत्नी लक्ष्मण मीणा को चोटें आई। सूचना पर सेमारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। udaipur crime news साथ ही घायलों को सामुदायिक केंद्र पहुंचाने में मदद की।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.