Breaking News
recent

हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

अलवर. किशनगढ़बास क्षेत्र के गांव बसई कला में गुरुवार रात पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार सुबह चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया। इस मामले में पुलिस ने गांव में कपास के खेत से हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया।
किशनगढ़बास कार्यवाहक पुलिस उपाधीक्षक कुशाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव बसई कला निवासी विजय सिंह ने पत्नी सुशीला की पारिवारिक कलह के चलते हत्या कर शव को खुद के ही कुएं में फेंक दिया था। घटना के कई दिनों बाद गुरुवार रात्रि पुलिस को हत्या के मामले की जानकारी मिली। जहां पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी पति फरार हो गया। घटनास्थल पर पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन की। गांव में विजय सिंह के कुएं में शव के होने की पुख्ता जानकारी पर रेस्क्यू
टीम भिवाड़ी को सूचना दी गई। इस पर एसआरएफ लिमिटेड भिवाड़ी ने शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया।
डीएसपी कुशाल सिंह, थाना प्रभारी अजीतसिंह बड़सरा, एसआरएफ लिमिटेड भिवाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। कुएं में जयसिंह यादव को सेफ्टी बेल्ट, मास्क व ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ नीचे उतारा गया। युवक ने कुछ ही देर ेंमें शव को बाहर निकाल लिया। युवक को मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रशंसा के दौर पर पांच सौ रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया है।
थानाअधिकारी अजीत सिंह बड़सरा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय सिंह मेघवाल पुत्र राधेश्याम मेघवाल को बसई कला के एक कपास के खेत से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के प्रेम संबन्धों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। उसने बताया कि सुशीला को बीपी की बीमारी थी जिसका फायदा उठाकर वह उसको 14 अक्टूबर को सुबह करीब 4 बजे अपने कपास के खेत पर ले गया और तीन-चार बार घुमाया जिससे उसको चक्कर आ गए। इसके बाद उसने सुशीला को कुएं में धक्का दे दिया। पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.