Breaking News
recent

ग्रामीण क्षेत्रों में कैसे होगी सफाई क्यों कहा केन्द्रीय दल ने

भीलवाड़ा।
Rural development schemes बरसात के बाद ही सड़कों को दुरूस्त करने की परम्परा अब बंद होनी चाहिए। सड़क यदि क्षतिग्रस्त है तो उसे बरसाती समय को छोड़कर दुरस्त करने का काम हर समय होना चाहिए। आमव्यक्ति का सुझाव यदि काम का है तो तुरंत अमल करें। यह बात केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक में कही। दल में डॉ. समिक सोम, विजयनारायण मिश्रा तथा रामेश्वर सिंह शामिल है। दल जिले में ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी लेने आया है। यह जिले की दो पंचायतों में विकास कार्यो का गुरुवार को जायजा लेंगे।

दल का यहां आने पर जिला परिषद के सीईओ गोपालराम बिरड़ा ने स्वागत किया। फिर बैठक में अधिकारियों से चर्चा की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर डू डोर कचरा एकत्र करने का काम शहरी क्षेत्र में आसानी से किया जा सकता है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दिक्कत है। शौचालय निर्माण व जियो टेकिंग को लेकर भीलवाड़ा की सराहना की।

इनकी ली जानकारी
Rural development schemes पीएम आवास योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण विकास योजना, राजीविका मिशन में स्वयं सहायता समूह, सांसद आदर्श ग्राम, क्षेत्रीय विकास योजना, सामुदायिक स्वच्छता, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मॉडल चौपाल निर्माण सेमत कई योजनाओं की जानकारी ली। दल ने योजनाओं की सफलता, कमजोरी, समस्या, निदान, आदिं की जानकारी लेंगे। सीईओ ने योजना की जानकारी दी। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक शरद शर्मा, जिला परिषद के सीपीओ महावीर बाहेती, अधिशाषी अभियन्ता ईजीएस जयपुर से अरविन्द सक्सेना, दिनेश सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्ेिथत थे। दल ने शाम को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम योजना के तहत बिलिया में मांगीदेवी विश्नोई तकनीकी शिक्षा सेन्टर का अवलोकन किया। छात्रों से सवाल जबाव किए तथा यहां प्रशिक्षण की जानकारी ली।

आज यहां जाएंगे
दल गुरुवार को आसीन्द के दौलतगढ़ जाएगा, जहां योजनाओं का लाभ कितना मिला, इसकी जानकारी लेंगे। लाछूड़ा के पासचारागाह विकास के तहत विकसित किए गए मारवों का खेडा का अवलोकन करेंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.