Breaking News
recent

धार्मिक स्थलों पर चोरों ने बोला धावा, चांदी के छत्तर सहित घी के टीन चुराए

उदयपुर/ जगत. udaipur crime news स्थानीय क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में विराजित कालीन देवी अंबा मालेश्वरी माता मंदिर एवं समीप स्थित आस्था भैरव मंदिर में सोमवार रात को चोरों ने धावा बोला। धार्मिक स्थल का ताला तोड़कर चोरों ने भीतर से 3 घी से भरे डिब्बों, चढ़ावा राशि एवं चांदी के छत्तर पर हाथ साफ किया। कुछ देर बाद चोरों ने रायका समाज के भैरव मंदिर पर धावा बोला, लेकिन मुख्य द्वार का ताला नहीं टूटता देख उन्होंने दीवार से सेंधमारी की। भीतर घुसे चोर मौके से चांदी के तीन छत्तर और चढ़ावा राशि ले भागे। सुबह के समय घटना की सूचना मंदिर सेवक रतनलाल मीणा ने दी। जानकारी के बाद समाजजनों के साथ स्थानीय धर्मप्रेमियों ने घटना को लेकर विरोध जताया। जानकारी में आया कि चोरों ने त्रिशुल से मंदिर का ताला तोडऩे के प्रयास किए थे। समाचार लिखे जाने तक थाना पुलिस की ओर से मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई। केप्शन: मालेश्वरी माता मंदिर के चैनल गेट का टूटा ताला।

केवल 41 हजार में निपटा मौताणा
- चलती बस से गिरकर मरे युवक का मामला
उदयपुर/ झाड़ोल. चलती बस से गिरकर काल का ग्रास बने युवक की मौत को लेकर बस मालिक और परिजनों के बीच मंगलवार को 41 हजार रुपए की मौताणा राशि पर विवाद सुलझा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हुआ। बाद में शव परिजनों को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार कितावतों का वास निवासी रमेश (35) पुत्र समा सोमवार को गोगुंदा से पानरवा वाया ओगणा निजी बस में बैठकर घर जा रहा था। तभी चलती बस में नियंत्रण खोकर वह नीचे गिर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाद में निजी बस चालक व परिचालक बस को मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर जमा ग्रामीणों ने यहां हंगामा किया। सूचना पर थाना प्रभारी मुकेश कुमार मय जाप्ता मौका स्थल पर पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए। ग्रामीणों ने मौका स्थल पर बस मालिक को बुलाने की जिद की। रातभर वार्तालाप का दौर जारी रहा। बाद में मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच 41 हजार में मौताणा विवाद समाप्त हुआ। udaipur crime news पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.