Breaking News
recent

रैली के साथ भरी हुंकार, आंदोलन की दी चेतावनी

उदयपुर/ सलूम्बर. hindu muslim जाति प्रमाण-पत्र और राजस्व जमाबंदी में दमामी और नंगारची जातियों को गैर हिन्दू व मुस्लिम धर्मावलंबी बताने वाले सरकारी दस्तावेजों का गुस्सा बुधवार को लोगों के सिर पर चढ़कर बोला। सरकार पर धर्मांतरण की नीति का आरोप जड़ते हुए हिन्दू जागरण मंच ने नगर क्षेत्र में आक्रोश रैली के साथ हुंकार भरी और उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर सरकारी तंत्र में पसरी खामियों को लेकर नाराजगी जताई। संगठन प्रतिनिधियों के साथ समाजजनों ने मौके पर शिरकत करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन दिया। आगामी दिनों में व्यवस्था सुधार की उम्मीद जताते हुए आगामी दिनों में व्यवस्था के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी।
इससे पहले हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं समाज प्रतिनिधियों ने मंच के सहमंत्री प्रहलाद पटेल, जिला महामंत्री शंकरलाल भोई के नेतृत्व में रैली निकाली और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़ा करते हुए धर्मांतरण कराने जैसे आरोप लगाए। तहसीलदार के समक्ष मंच पदाधिकारियों ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि दमामी और नंगारची समाज जन्म जन्मांतर से हिन्दू समाज का अभिन्न हिस्सा रहा है। मंच ने तहसीलदार नारायणलाल जीनगर को जिला कलक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा। मंच ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा बनाने की बात कही। जिला सहमहामंत्री दुर्गेश शर्मा, संतोष राठौड़, विधिक प्रमुख राकेश पूर्बिया, जिला मीडिया प्रभारी देवानंद दमामी, संरक्षक कन्हैयालाल नेभनानी, नगर महामंत्री ऋषभ सेठ, नगर सहमंत्री भीमराज भोई, व्यायामशाला प्रमुख प्रमुख पारसनाथ, hindu muslim गौरव वैष्णव,व् यवस्था प्रमुख जगदीश भोई, किशनलाल भोई, प्रचार प्रसार प्रमुख निर्मल गाछा , कोषाध्यक्ष प्रमुख विकास गर्ग, नगरपालिका उपाध्यक्ष विजेश भलवाड़ा एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.