अजमेर. मदार जेपी नगर क्षेत्र में एक विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। मृतका की बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। अलवरगेट थाना पुलिस ने मृतका के पति व ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार मदार जेपी नगर बीपीएल क्वार्टर निवासी गणपत मेघवंशी की पत्नी संतोष का शव बुधवार शाम संदिग्धावस्था में अपने कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पहुंची उसकी छोटी बहन मीनू ने बताया कि कमरा बाहर से बन्द था। जब वह अन्दर पहुंची तो मीनू का एक पैर पलंग पर लटक रहा था। गले व गर्दन पर कट के निशान थे, जिनसे खून बह रहा था। मीनू का कहना रहा कि उसकी बहन आत्महत्या नहीं कर सकती। वहीं घटनास्थल पर मिले हालात, कमरे का बाहर से बंद होना, यह सब हत्या की वारदात की तरफ इशारा करते हैं। मीनू ने संतोष के पति गणपत मेघवंशी तथा परिवार पर हत्या का आरोप लगाया।
शव को लेकर विवाद
मोर्चरी के बाहर शव के सुपुर्दगी को लेकर भी पीहर व ससुराल पक्ष में विवाद हो गया। ससुराल पक्ष शव लेने पर अड़ गया। पुलिस की समझाइश के बाद शव ससुराल पक्ष के सुपुर्द किया गया। थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में अनुसंधान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
[MORE_ADVERTISE1]




No comments:
Post a Comment