Breaking News
recent

जेल बैरक में दो बंदी आपस में भिड़े, एक अस्पताल में भर्ती

अलवर. केन्द्रीय कारागार अलवर में मंगलवार सुबह दो बंदियों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक बंदी घायल हो गया। घायल बंदी को सामान्य अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि केन्द्रीय कारागार अलवर के हैडकांस्टेबल प्रमोद कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जेल के बैरक नम्बर-1 में बंदी बनवारी पुत्र चंद्रभान और बैरक नम्बर-2 में भूपेन्द्र पुत्र इंद्राज जाटव निवासी गढ़ी मुरली (भोंडसी-हरियाणा) बंद हैं। मंगलवार सुबह सभी बंदियों को चाय-नाश्ता के लिए वार्ड-5 में लाया गया। यहां किसी बात को लेकर बंदी भूपेन्द्र और बनवारी के बीच झगड़ा व गाली-गलौज हो गई। बात बढऩे पर बनवारी ने भूपेन्द्र को उठाकर पटक दिया। जिससे उसके आंख व शरीर में चोटें आई। घायल बंदी भूपेन्द्र को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बंदी भूपेन्द्र बलात्कार और बनवारी लूट के मामले में अलवर जेल में विचाराधीन बंदी है।

उधर, जेल उपाधीक्षक अजय यादव ने बताया कि तीन दिन पहले सोने की जगह पर बंदी बनवारी और भूपेन्द्र के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद इन दोनों की बैरक बदल दी गई थी। मंगलवार को वार्ड में बंदियों के इक_े होने के दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.