लक्ष्मणगढ़. मेवात विकास एंव शिक्षा समिति लक्ष्मणगढ़ के तत्वावधान रविवार को कस्बे के जालूकी रोड स्थित मेंव बोर्डिग में तृतीय जिला स्तरीय मुस्लिम समाज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सम्मान समारोह में समाज की १०२ प्रतिभाओं को किया सम्मानित किया।
मेवात विकास एवं शिक्षा समिति के सदस्य जमालुद्दीन खान, छोटेलाल मास्टर आदि ने बताया कि समारोह के मुख्य वक्ता सीए मुख्तियार अहमद, एप गुरू इमरान खान, पोलिटेक्निक कॉलेज अलवर के प्रोफेसर रशीद खान, दाऊदपुर मदरसा के मौलाना अनस खान, सौराई चिकित्साधिकारी डॉ. अनवर खान, सेवानिवृत मेजर सल्ली खान, अरावली पब्लिक स्कूल फिरोजपुर झिरका के मौलाना मुबीन खान, मेव बोर्डिग सदर हाजी सफुदो खान, मौलाना उमर, दाउदपुर मदरसा के मुफ्ति सराफद खान थे। मंच संचालन एमिड़ संस्था निदेशक व समाजसेवी नूरमोहम्मद ने किया। समारोह के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रोफेसर रशीद खान ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास सम्भव बताया।
सीए मुख्तियार खान ने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। इमरान खान ने उपस्थित नवनियुक्त कर्मचारियों से समाज के छात्र-छात्राओं को जागरूक करने का आह्वान किया। डॉ. अनवर खान ने बच्चों से लगन से पढ़ाई कर अपना व अपने समाज का नाम रोशन करने की अपील की। नूरमोहम्मद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होनेंं उपस्थित छात्र-छात्राओं को सफलता के गुर बताए। मौलाना मुबीन ने कहा कि गांव के बच्चों में शहरों के बच्चों से अधिक हुनर होता है। उन्होनें छात्रों के अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पहले सिद्वान्त पर चलने की अपील की। मौलाना अमजद ने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। उन्होनें लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। समारोह में १०२ प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में सरपंच नौमान खान, सरपंच इस्लाम खान, सरपंच कल्लू खान, नब्बी खान, बसरू खान, हाजी आसू, इकबाल सहित हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।
मुंडावर. क्षेत्र के गांव सरायकलां स्थित बाबा मोहनराम मंदिर परिसर में धानका समाज का प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह पूर्व विधायक सूरजभान धानका के मुख्य आथित्य व युवा कांग्रेस नेता ललित यादव के विशिष्ट आथित्य में आयोजित हुआ। समारोह में 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि नौजवान देश की दौलत हैं, और यही देश के गौरव और भविष्य हैं। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि देश की संस्कृति, भाषा और सबकुछ बच्चों पर निर्भर है। युवा ही देश को सुनहरे भविष्य की ओर ले जाने का जज्बा रखते हैं। इस मौके पर शिक्षाविद् गीता देवी, सीताराम, चंद्रभान धानका सहित धानका समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
एक सौ प्रतिभाओं को किया सम्मानित
रैणी. कस्बे के बस स्टैण्ड स्थित एक मैरिज होम मे सैनी समाज विकास समिति रैणी की और से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन उद्योगपति सीताराम सैनी के मुख्य आतिथ्य व रैणी प्रधान अनिता सैनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में एक सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। रैणी सैनी समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती व महात्मा ज्योतिबा फूले के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र की एक सौ प्रतिभाओ को सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह में आए अतिथियों ने बेटी बचाओ,बालिका शिक्षा,सामाजिक समरसता पर जोर दिया। समाज सेवी गोकुलराम सैनी ने मनमोहक गीत की प्रस्तुति देते हुए के प्रतिभाओं को देश का नाम रोशन करने की सीख दी। मंच संचालन जितेन्द्र खुराडिया ने किया। इस दौरान पीटीआई रामधन सैनी,सैनी समाज के जिलाध्यक्ष पूरणमल सैनी,सम्पत भाया, अधिशासी अभियंता पीडी सैनी,आशाराम सैनी,रैणी सरपंच हरिसिंह मीणा,राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष श्रीकांत सैदावत,ब्लॉक अध्यक्ष विजय शर्मा,शिवचरण शर्मा,आरएस अग्रवाल,बाबूलाल खडोलिया, रामोतार ठेकेदार, उपसरपंच मुकेश सैनी,चिरंजीलाल सैनी, पप्पूराम सैनी, मंगलराम सैनी, एडवोकेट जितेन्द्र सैनी,गोकुल राजपुर,मांगेलाल सैनी सहित सैनी समाज के लोग मौजूद रहे।





No comments:
Post a Comment