Breaking News
recent

रामगढ़-झाडोली के बीच फंसी ट्रेन

अलवर. अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन का विद्युत इंजन रविवार को रामगढ़ से झाडोली के बीच में फेल हो गया। जिससे मथुरा-पैसेंजर के यात्री करीब तीन घण्टे और जयपुर-इलाहबाद ट्रेन के यात्री करीब एक घण्टे तक परेशान रहे।
रामगढ़-झाडोली के बीच में ट्रेन के इंजन फेल होने के कारण अलवर जंक्शन पर जयपुर-इलाहबाद सुपर एक्सप्रेस ट्रेन को करीब एक घण्टे तक खड़े रखना पड़ा है। कुछ अन्य ट्रेनों का संचालन भी बाधित हुआ है। जिससे बड़ी संख्या में कई ट्रेनों के यात्रियों को रविवार को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे रामगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर बाद करीब ३ बजकर ४० मिनट पर ट्रेन का विद्युत इंजन फेल हो गयाा। शाम को करीब सवा छह बजे पैसेंजर ट्रेन को झाडोली तक लाकर लाइन क्लियर की गई। इसके बाद जयपुर-इलाहबाद ट्रेन को अलवर से रवाना किया गया। अलवर -मथुरा पैसेंजर के यात्रियों का सफर कई घण्टे देरी से पूरा हो सका।
झाडोली लाकर रूट क्लियर किया : अलवर-मथुरा पैसेंजर ट्रेन का इंजन झाडोली व रामगढ़ के बीच में ३ बजकर ४० मिनट पर फेल हुआ। उसके बाद सवा छह बजे रूट क्लियर हुआ है। इस बीच भिवानी पैसेंजर व दो-तीन मालगाड़ी भी नहीं आ सकी। जयपुर-इलाहबाद को ५८ मिनट अलवर में खड़ा रखना पड़ा।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.