उदयपुर/फलासिया. udaipur crime news मौताणे को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले फलासिया थाना क्षेत्र में लूट जैसी वारदात ने यहां आने वाले नौकरी-पेशा लोगों के बीच दहशत का माहौल बना दिया है। लोगों के बीच क्षेत्र की बिगड़ती तस्वीर को लेकर स्थानीय पुलिस भी संजीदगी नहीं दिखा रही है। ऐसे में माहौल में सुधार नहीं होता दिख रहा है। बात 26 नवम्बर की रात 8 बजे शिशवी गांव में ग्राम विकास अधिकारी के साथ पिस्टल दिखाकर लूटपाट की करें तो पुलिस इस मामले में चार दिन बाद भी आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। कोल्यारी और पीपला के बीच कांग्रेस पदाधिकारियों के वाहनों पर हुए पथराव वाले मामले में भी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। बता दें कि बाइक सवार तीन लुटेरों ने पिस्टल दिखाते हुए ग्राम सेवक से 10 हजार की नकदी एवं मोबाइल की लूट की थी। हाथोंहाथ नाकाबंदी करने के बावजूद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में विफल रही है।
शराब की दुकानों के पास वारदात
अब तक हुए लूट के पुराने मामलों का अनुभव ले तो फलासिया व पानरवा इलाके में अधिकांश वारदातें शराब की दुकानों के आसपास हुई हैं। उदयपुर से फलासिया होते हुए सोम गुजरात जाने वाले नेशनल हाइवे 58ई का निर्माण कार्य जारी है। मगवास और फलासिया के बीच डामरीकरण कार्य हो चुका है। मगवास से सोम तक हाई-वे के किनारे बने हुए कई अस्थायी ढाबों में अवैध तौर पर बिकने वाली शराब भी इन वारदातों के लिए बहुत हद तक जिम्मेदार है। udaipur crime news शराब पार्टी के दौरान अक्सर उपद्रवी लोग हाई-वे पर लूटपाट करते हैं।





No comments:
Post a Comment