Breaking News
recent

तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू, आज राज्यपाल करेंगे शिरकत

बीकानेर. देशभर के प्रसार क्षेत्र के कृषि वैज्ञानिकों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार गुरुवार से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में शुरू हुई। पहले दिन मानव संसाधन विकास निदेशालय एवं कृषि विकास प्रबंधन संस्थान सभागार में आयोजित तकनीकी सत्रों में तीन विषयों पर कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों ने गहन मंथन किया। इस दौरान उसमन्वित खेती को आज की आवश्यकता बताया। सेमिनार में पहले दिन तीन तकनीकी सत्र हुए। यह बदलते ग्रामीण परिवेश में कृषि विकास के समग्र दृष्टिकोण विषयक पर रहे।

प्रसार तंत्र सुदृढ़ीकरण विषयक सत्र के चेयरमैन धारवाड़ के डॉ.एम.एन. नटराजू, को-चेयरमैन करनाल के डॉ.के.पोन्नुस्वामी थे। इस सत्र में रिपोटियर्स के रूप में केवीके झुंझुनूं प्रभारी डॉ.दयानंद एवं आईआईडब्ल्यूबीआर करनाल के डॉ.सत्यवीर सिंह थे। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से आए शोधार्थियों ने विभिन्न शोधपत्र पढ़े। शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे विधिवत उद्घाटन। वैज्ञानिकों के साथ ही किसान भी होंगे शामिल।
सममन्वित खेती की महत्ता

दूसरे सत्र में विशेषज्ञों ने समन्वित खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। इस सत्र में चेयरमैन के रूप में बैंगलुरु के डॉ.के.वैंकटरंगा नायका,तमिलनाडू के डॉ.सी.कार्तिकेयन को-चेयरमैन के रूप में मौजूद रहे। वहीं टोंक के डॉ.धर्मवीर सिंह और डॉ. एस.के.विश्नोई ने रिपोटियर्स की भूमिका निभाई। तीसरे सत्र का विषय बदलता ग्रामीण परिवेश था। इस सत्र में नवसारी के डॉ.एन.एम.चौहान चेयरमैन एवं जूनागढ़ के डॉ.एन.बी.जाधव को-चेयरमैन थे। वहीं रिपोटियर्स के रूप में डॉ.सीमा चावला और जम्मू-कश्मीर के डॉ.पूरन परिहार मौजूद रहे।


कृषि वैज्ञानिकों से मिले कुलपति

कुलपति प्रो.आरपी ङ्क्षसह ने तीनों सत्रों में भागीदारी निभाई एवं कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की गतिविधियों के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि बीकानेर में आयोजित यह राष्ट्रीय सेमिनार तकनीकी आदान-प्रदान के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

प्रदर्शित किए पोस्टर

सेमिनार के पहले दिन दो विषयों पर पोस्टर प्रदर्शित किए गए। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए विद्यार्थियों ने भागीदारी निभाई। शुक्रवार को सुबह 9 से 10:30 बजे तक पोस्टर सत्र आयोजित होगा। वहीं दोपहर 3 से 4 बजे तक की नोट लैक्चर व सायं 4:30 से 6 बजे तक पोस्टर सेशन का आयोजन होगा। सेमिनार का समापन शनिवार को होगा।
बॉक्स लगाएं

यह रहेगा राज्यपाल का कार्यक्रम
राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार को जयपुर से वायुयान से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से रवाना होकर स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। राज्यपाल सुबह 11:55 बजे यहां से रवाना होकर राजस्थान कृषि महाविद्यालय के जिमनेजियम हॉल पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे आईएसईई नेशनल सेमिनार का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 1:15 बजे सर्किट के लिए रवाना होकर, दोपहर 1:25 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे सर्किट हाउस से रवाना होकर दोपहर 3:30 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद 3:35 बजे वायुयान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.