Breaking News
recent

राजनीतिक दलों में हावी रही सुस्ती, प्रशासनिक अमले में दिखी चुस्ती

उदयपुर/ कानोड़. poltical news नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का पहले दिन खाली गया। किसी भी संगठन और राजनीतिक दल ने नामांकन को लेकर पहल नहीं की। ऐसी स्थिति जब रही जब तहसील कार्यालय से नामांकन को लेकर 18 फार्म लिए गए। इधर, स्थानीय उपखण्ड अधिकारी ने चुनाव को लेकर चुस्ती का उदाहरण देते हुए हर गतिविधि पर पैनी नजर होने की बात कही। इधर, राजनीतिक चौसर पर चेयरमैन के चेहरे को लेकर किसी भी राजनीतिक दल ने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं। हालांकि, भाजपा और कांग्रेस के साथ जनता सेना की ओर से जीतने वाले उम्मीदवारों के पैनल पर अंतिम मुहर लगाने की तैयारी चल रही है। राजनीतिक गलियारों में चुनावी हलचल भी दिखाई दी और बड़े नेताओं के साथ गुपचुप स्थलों पर बैठकों का दौर पूरे दिन चला। कंट्रोल रूम तहसील कार्यालय में दिन भर रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम शैलेश सुराणा के निर्देशन में निर्वाचन कार्य को संपादित हुआ। व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम के अंदर व बाहर सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया भी पूरी हुई।
इधर, एसडीएम सुराणा ने बताया कि लोक सूचना फार्म के सभी मतदान केन्द्रों पर चस्पा किए जाने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया शुरू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रविवार छोड़कर कोई भी मतदाता आवेदन जमा करा सकेगा। शनिवार को भी आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन जमा कराने का समय सुबह10.30 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। छह नवम्बर को आवेदन वापसी की प्रक्रिया होगी। साथ ही चुनाव चिन्ह का आवंटन भी होगा। एसडीएम सुराणा ने कार्मिकों की बैठक के बीच किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने की बात कही। इधर, राजनीति से प्रेरित कुछ लोग पुराना जाति प्रमाण पत्र होने के बावजूद नए के लिए आवेदन कर रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि आवेदक का पुराना जाति प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा। सामान्य पुरुष का आवेदन शुल्क दो हजार व सामान्य महिला के साथ अन्य प्रत्याशियों के लिए एक-एक हजार रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है । poltical news नामांकन दाखिले के पहले दिन तहसीलदार राम सिंह राव के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस उप अधीक्षक हितेश मेनारिया, थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह देवल के साथ जाप्ता तैनात रहा।

[MORE_ADVERTISE1]

Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.