नीमराणा. छठ पूजा पूर्वांचल विकास सेवा समिति की ओर से रविवार को नीमराणा के प्राचीन तालाब परिसर पर रात भर छठ उपासना व्रत रख सुबह उगते सूरज की प्रथम किरण को अघ्र्य कर मनाया। लोक आस्था का छठ मैया पूजा पर्व को लेकर कस्बे में तीन दिनों से छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा था। समिति के अध्यक्ष छबील राम गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा को लेकर पूर्वांचल यूपी बिहार के उद्योगों में काम करने वाले नीमराणा में बसे छठ भक्तों ने छठ पूजा महोत्सव के तहत मुख्य छठ पूजा पर्व समारोह नीमराणा के प्राचीन तालाब पर मनाया। पर्व पर भक्तो की ओर से शनिवार रात्रि को देहली से आए भोजपुरी गायक कलाकार काजल एंड पार्टी कि ओर से रात भर छठ महिमा ओर स्तुति में भजन जागरण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता की भेंट गाकर प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया था। भोजपुरी भजन गायिका सपना चौधरी (सिवान बिहार) चंचल यादव (बक्सर बिहार) नेहा चौधरी (दिल्ली )पूजा शर्मा (दिल्ली ) क्रमवार प्रात: काल तक भजनों प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सोनी देवी हॉस्पिटल के डॉ. सतीश यादव एंव विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्जन दीपिका यादव, सोनी देवी हॉस्पिटल के व्यवस्थापक जगदीश यादव , शिक्षक लक्ष्मीनारायण योगी महेंद्र सिंह ठेकेदार, राव महावीर प्रसाद, बंटी राजावत आदि ने भाग लिया। जबकि अध्यक्षता नीमराणा सरपंच सतीश मुदगल ने की। छठ पूजा समापन पर प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई । पूर्वांचल विकास सेवा समिति के अध्यक्ष छबीला राम गुप्ता, अशोक मास्टर, गिन्नी इंटरनेशनल कंपनी, बागेश्वर सिंह, सुमेर सिंह यादव ,काशीनाथ यादव, मर्दश्वर यादव, मनोज प्रसाद, राजेश दुबे, ज्ञानचंद, विपिन राम बाबू सुमेर सिंह राजावत कृष्ण गोपाल आदि लोगों ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।
व रात्रि को जागरण में भजन प्रस्तृती देती भोजपुरी कलाकार।





No comments:
Post a Comment