Breaking News
recent

तीन माह पहले आकाशीय बिजली गिरी तो बच गई किशोरी, इस बार मौत

बीकानेर. नोखा. तहसील के रासीसर के तालरिया बास में मंगलवार शाम खेत में काम कर रही एक किशोरी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। करीब तीन माह पहले भी किशोरी के पास बिजली गिरी थी, तब वह बाल-बाल बच गई थी। पुलिस व परिजनों के मुताबिक मनीषा (16) पुत्री सीताराम बिश्नोई खेत में काम कर रही थी। इस दौरान मौसम बदला और तेज गडग़ड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली उस पर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिजनों शव देर शाम बागड़ी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।

दोनों हादसे अमावस्या को ही

परिजन गंगाबिशन बिश्नोई ने बताया तीन माह पहले अमावस्या को मौसम खराब होने पर सीताराम बिश्नोई के घर पर आकाशीय बिजली गिरी थी। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया था और सीताराम की पत्नी बेहोश हो गई व मनीषा बाल-बाल बच गई थी। इस बार मंगलवार को फिर अमावस्या के दिन ही आकाशीय बिजली गिरी और मनीषा को चपेट में ले लिया। मनीषा ११वीं की छात्रा थी और पढाई में होशियार थी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.